फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Long queue for darshan of Shri Krishna Janmabhoomi and Dwarkadhish

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश के दर्शन को भी लंबी कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Long queue for darshan of Shri Krishna Janmabhoomi and Dwarkadhish
मथुरा। देश भर से आई श्रद्धालुओं की भीड़ न सिर्फ वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन पहुंची। बल्कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश पर भी रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन लाभ लेने पहुंचे। द्वारकाधीश आए भक्तों ने यमुना मईया का आंचमन किया। विश्राम घाट पर पूजा-अर्चना की। नव वर्ष तक इसी प्रकार की भीड़ बरकरार रहने की आशंका को देखते हुए एसएसपी ने यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन के इंतजामों के लिए कमर कसते हुए अधीनस्थों को सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट दी है कि इस बार 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक 40 से 45 लाख के करीब श्रद्धालु मथुरा जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जुटेंगे।
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार सुरक्षा व ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर बैठकों का दौर जारी है। पूरा प्लान तैयार हो चुका है। अतिरिक्त फोर्स भी तैनात किया जाएगा। शहर के भीतर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और द्वारिकाधीश को आने वाले प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ड्रोन से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी होगी। कई स्थानों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन





होटल व्यवसाय की हुई राधे-राधे
नव वर्ष के इस मौके पर होटल व्यवसाय की जमकर राधे-राधे हो रही है। देशी-विदेशी पर्यटकों का सैलाब उमड़ रहा है। होटल के अलावा आश्रम, धर्मशाला, गेस्ट हाउस भी श्रद्धालुओं से भर गए हैं। कुछ होटलों में ऑनलाइन बुकिंग के जरिये 29 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी तक सभी रूम बुक भी हो चुके हैं। जिन होटलों में एक से डेढ़ हजार रुपये में कमरा पिछले दिनों तक मिल रहा था। उनमें अब 4 से 5 हजार रुपये में भी कमरे उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। मथुरा-वृंदावन होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रत्येक वर्ष नव वर्ष पर उत्साह देखने लायक होता है। जिले में 500 से अधिक होटल और गेस्ट हाउस जबकि 300 से अधिक आश्रम हैं। पर्व पर सब हाउसफुल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed