फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lok sabha speaker told about vedas in vrindavan

‘सभी के मन में वेदों का सम्मान’

Thu, 11 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 11 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
lok sabha speaker told about vedas in vrindavan
धर्मनगरी वृंदावन का नाम मन में आते ही भक्ति के भाव उमड़ने लगते हैं। यहां की भूमि है ही ऐसी। यहां कण-कण में भगवान कृष्ण और राधारानी का वास है। यह विचार लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेदों के ज्ञान का सभी सम्मान करते हैं और उनको मानते भी हैं। जीवन का ज्ञान वेदों में ही है। वेदों में ही बताया गया है कि तिलक मनुष्य को शक्ति प्रदान करता है। गौ रक्षा के बारे में लिखा है कि गाय में परमात्मा का वास है। गौ से प्राप्त हर चीज औषधि के समान होती है।
विज्ञापन


लोकसभा स्पीकर ने भगवान श्रीकृष्ण के बारे में कहा कि योगेश्वर के द्वारा कही गई श्रीमद्भागवत कथा में मानव जीवन का सार छिपा है। भागवत श्रवण से मानव को श्रेष्ठ जीवन की राह मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सुमित्रा महाजन ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और व्यास पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कथावक्ता देवकीनंदन ठाकुर जी का माल्यापर्ण भी किया।

हनुमंथप्पा के लिए देश कर रहा दुआ: सुमित्रा महाजन
वृंदावन। विश्व शांति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित श्री प्रियाकांत जू दिव्य दर्शन महोत्सव में बुधवार को लोकसभाध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शिरकत की। यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि  सियाचिन में जिंदा मिले लांसनायक हनुमंथप्पा पर पूरे देश को गर्व है।

आज देशवासी उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। महोत्सव में लोकसभा स्पीकर ने कहा कि वे आज भगवान कृष्ण की पावन भूमि वृंदावन में श्री प्रियाकांत जू मंदिर से लांसनायक हनुमंथप्पा के जीवन के लिए प्रार्थना करतीं हैं।


भारी बर्फ के नीचे दबे रहे लांसनायक हनुमंथप्पा ने अदम्य साहस और धैर्य का जो परिचय दिया है, उसे शब्दों में नहीं कहा जा सकता है। उनके परिवार के लोग धैर्य रखें, भगवान सब ठीक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed