{"_id":"6803fa24a0aea63bf707283a","slug":"loco-pilots-will-get-better-facilities-at-the-junction-mathura-news-c-369-1-mt11008-128302-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: वातानुकूलित होंगे लॉबी और रनिंग रूम, लोको पायलट को मिलेंगे ये सुविधाएं भी...डीआरएम ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: वातानुकूलित होंगे लॉबी और रनिंग रूम, लोको पायलट को मिलेंगे ये सुविधाएं भी...डीआरएम ने दिए निर्देश
Sun, 20 Apr 2025 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 01:18 PM IST
सार
डीआरएम ने लोको पायलट को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उनके लॉबी और रनिंग रूम को वातानुकूलित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें रिफ्रेशमेंट रूम, स्टेशन क्षेत्र में वाकिंग सुविधा, रनिंग रूम में कैंटीन की सुविधा, शौचालय और गुणवत्तापूर्ण आराम की सुविधा प्रदान की है।
विज्ञापन
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर लोको पायलट के लिए लॉबी और रनिंग रूम को किया गया वातानुकूलित। रेलवे
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा में लोको पायलट को बेहतर सुविधाएं देने के लिए डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशन में अहम कदम उठाया है। उन्होंने लोको पायलट के लिए वर्किंग कंडीशन को बेहतर बनाने के लिए नई कवायद की है। उन्होंने बताया कि लोको पायलट को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि वे अपनी ड्यूटी को बेहतर ढंग से कर सकें और उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
रेलवे जंक्शन पर लोको पायलटों के लिए लॉबी और रनिंग रूम को वातानुकूलित किया गया है और उन्हें अच्छे से सुसज्जित किया गया है। लोको पायलट को रिफ्रेशमेंट रूम, स्टेशन क्षेत्र में वाकिंग सुविधा, रनिंग रूम में कैंटीन की सुविधा, शौचालय और गुणवत्तापूर्ण आराम की सुविधा प्रदान की है।
रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लोको पायलटों को सुविधा देने के लिए कई चीजों का विस्तार किया है। उन्होंने बताय कि पैसेंजर ट्रेनों पर कार्यरत कर्मचारी स्टेशन पर ट्रेन के खड़े रहने के दौरान ट्रेन के शौचालय का उपयोग करते हैं और इस समय का उपयोग नाश्ते के लिए भी करते हैं। स्टेशन के कर्मचारी लोको पायलटों को सदैव सहयोग देते हैं।