फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Loco pilots raised their issues at a gate meeting.

Mathura News: लोको पायलटों ने गेट मीटिंग में उठाईं अपनी समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Loco pilots raised their issues at a gate meeting.
मथुरा। लोको पायलटों ने अपनी समस्याओं और लंबी ड्यूटी के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित लोको पायलट लॉबी पर सुबह गेट मीटिंग की। इसके बाद ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (एआईएलएसए) के बैनर तले रविवार मथुरा जंक्शन स्टेशन पर लोको पायलटों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शाखा सचिव रजनीश कुमार मीना ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों से कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी ली जाती है। कई बार रात-दिन की ड्यूटी, अनियमित विश्राम और परिवार से लंबे समय तक दूरी उनके जीवन का हिस्सा बन गई है। कर्मचारियों ने साप्ताहिक विश्राम 46 घंटे करने, ऑन ड्यूटी से ऑफ ड्यूटी तक अधिकतम नौ घंटे की ड्यूटी तथा 30 प्रतिशत लीव रिजर्व कोटा लागू करने की मांग की। साथ ही 16 घंटे विश्राम के बाद दो घंटे के बुकिंग समयके आधार पर ड्यूटी कॉल, मुख्यालय से बाहर गए कर्मचारियों की 36 घंटे में वापसी की मांग उठाई। गेट मीटिंग में प्रताप सिंह, गोपाल प्रसाद शर्मा, रामकिशन मीना, दिनेश तिवारी, जितेंद्र यादव, आसाराम सैनी, रामावतार मीना, कुंजी लाल मीना, भीमराज मीना और राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed