{"_id":"5eb2a6368ebc3e90807fd84b","slug":"lockdown-mathura-news-agr440659551","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे पाइए जनधन, विधवा, विकलांग पेंशन की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे पाइए जनधन, विधवा, विकलांग पेंशन की रकम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान एक-एक पैसे के लिए मोहताज अशिक्षित, गरीब, विधवा और विकलांगों को अब सरकारी मदद के लिए बैंक शाखा के बाहर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग ऐसे लोगों के लिए किसी भी बैंक एकाउंट से यह धनराशि घर पर पहुंचाएगा। इसके लिए सिर्फ मोबाइल नंबर डायल करना होगा।
लॉकडाउन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार लोगों की आवश्यकताओं को देखते हुए विभिन्न योजनाओं में जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद कर रही है। इसमें जनधन योजना में प्रत्येक खातेदार को 500 रुपये प्रति माह की दर से दिए जा रहे हैं। पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 1000 रुपये दिए हैं। इसके अलावा विकलांग, वृद्धा पेंशन भी बढ़ा दी गई है। सरकार से मिली इस मदद को पाने के लिए पात्र लोगों को बैंक शाखाओं के समक्ष लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। घंटों इंतजार के बाद ही इस धनराशि की निकासी संभव हो रही है।
इस स्थिति को देखते हुए डाक विभाग ने जनधन खाता धारक, विकलांग और वद्धा पेंशन पाने वालों के लिए यह धनराशि घर ही पहुंचाने का फैसला किया है। प्रवर अधीक्षक डाकघर मथुरा मंडल उमराव सिंह का कहना है कि अशिक्षित, दिव्यांग, वृद्ध, विधवा, महिला, निर्धन वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकता है। एप के माध्यम से यह भुगतान संभव है।
विज्ञापन
इसके अलावा निकटवर्ती डाकघर में भी आधार कार्ड साथ ले जाकर भुगतान प्राप्त किया जा सकता है। वृंदावन क्षेत्र के लिए पवन कुमार गौतम उप डाकपाल के मोबाइल नंबर 8791084845 पर संपर्क करना होगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए संबंधित लाभार्थी के बैंक खाते से आधार और मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए। मथुरा के संदर्भ में फोन नंबर 0565-2470244 नंबर पर जानकारी भी की जा सकती है।
ग्राम प्रधान या पार्षद की अहम भूमिका
किसी भी क्षेत्र में अधिक संख्या में ऐसे खातेधारक हैं तो क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और पार्षद अपने माध्यम से इस धनराशि का वितरण करा सकते हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और सैनिजाइज की व्यवस्था करानी होगी।