{"_id":"5ea46cbc8ebc3e90440d5127","slug":"lockdown-mathura-news-agr4393155101","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर नहीं गूंजेगी शहनाई, घरों में होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर नहीं गूंजेगी शहनाई, घरों में होगी पूजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। अक्षय तृतीया रविवार को है। इस तिथि को शादी, सोने-चांदी की खरीदारी, गृह प्रवेश आदि के अत्यंत शुभ माना गया है। लॉकडाउन के चलते लोग इस शुभ अवसर का लाभ नहीं उठा जाएंगे। लोग घरों में ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करेंगे। धर्माचार्यों के अनुसार इस तिथि को अबूझ सहालग माना गया है। बिना कुंडली की जांच कराए भी इस दिन शादी शुभ मानी जाती है। इसी तरह लोग वाहन की खरीदारी, सोने-चांदी की खरीदारी भी इस अवसर पर करते हैं। कारोबारी विशेषज्ञों के अनुसार लॉकडाउन के चलते करीब 100 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी बताते हैं कि अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है। हालांकि शादियां 16 अप्रैल से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अक्षय तृतीया को शादी के लिए शुभ माना गया है। इस दिन शादी करने के साथ-साथ रिश्ता तय करना भी शुभ माना गया है। इसके अतिरिक्त सोने-चांदी की खरीदारी भी लोग इस दिन करते हैं। गृह प्रवेश और वाहन खरीदने के लिए भी इस तिथि को अच्छा माना गया है।
आचार्य अखिलेश पंडित बताते हैं कि कोरोना वायरस की महामारी के समय में लोग घरों में ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। ईश्वर से प्रार्थना करें कि देश पर आए इस संकट का जल्द समाधान हो।