फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

आज से बाजार बंद, आवश्यक वस्तुओं की होगी होम डिलीवरी

Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मथुरा। कृष्णा नगर के मेन बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना वायरस के बढ़ते दायरे से परेशान प्रशासन ने सुबह तीन घंटे के लिए बाजार खुलने की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। साथ ही आवश्यक सेवा के सभी दुकानदारों को होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए हैं। रविवार से यह व्यवस्था सख्ती से अमल में लाई जाएगी। वहीं शनिवार सुबह इसकी जानकारी होने पर खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कृष्णा नगर, महाविद्या कॉलोनी, जयसिंह पुरा, धौली प्याऊ, सौंख रोड, महोली रोड आदि इलाकों में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी बाजार से नदारद दिखे।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के 11 पॉजिटिव केस मिलने के कारण पूरा पुराना शहर सील कर दिया गया है। फल और सब्जी मंडियों को बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने सुबह सात से दस बजे तक खुल रहे बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए इस व्यवस्था को भी समाप्त कर दिया है। अब आमजन के लिए बाजार दिनभर बंद रहेंगे। दूध और दवा समेत सभी आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत सील किए गए एरिया से लेकर गैर प्रतिबंधित एरिया में भी होम डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया है। जिसके अनुसार दूध की डेयरी सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक खुलेंगी परंतु इन पर कोई ग्राहक नहीं आएगा। दुकानदार ही घरों तक दूध पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। जबकि फल और सब्जी विक्रेता घूम-घूमकर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक विक्रय करेंगे। सभी दुकानदारों को नगर निगम द्वारा पास जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बैठक कर बताया कि सील किए गए एरिया में निगम द्वारा कोविड-19 बैग के जरिए राशन का सामान दिया जाएगा, जिसकी कीमत फिक्स होगी। सील हुए एरिया के अंदर भी दूध, किराना या दवा की दुकानें होम डिलीवरी ही करेंगी। विक्रेता निगम से अपने पास बनवा लें और होम डिलीवरी करने वाला व्यक्ति मास्क और ग्लब्स पहनकर ही सामान पहुंचाएगा। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार मौजूद थे।
मेडिकल स्टोर तक जा सकेंगे लोग
दवाएं लोगों के घरों तक पहुंचेंगी, लेकिन इमरजेंसी में लोग मेडिकल स्टोर से भी दवाएं ले सकते हैं। मेडिकल स्टोर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक खुलेंगे। सभी मेडिकल स्टोर होम डिलीवरी करेंगे। इनके मोबाइल नंबर भी नगर निगम द्वारा जारी किए जा चुके हैं।
बढ़ाया गया सील एरिया
बैठक में निर्णय लिया गया कि सील एरिया अब होलीगेट से क्वालिटी तिराहा तक, आर्य समाज रेलवे क्रॉसिंग से होली गेट तक रोड के दोनों ओर का एरिया, होली गेट से भरतपुर गेट तक रोड के दोनों ओर का एरिया।

इमरजेंसी के लिए इन नंबरों पर करें फोन -------
चिकित्सकीय - 108
नागरिक सुरक्षा कंट्रोल रूम - 0565-2427018, 0565-2470352, 7599738133, 9454417724, 9453287024
स्वास्थ्य विभाग कंट्रोल रूम - 108, 0565-2471914, 0565-2970373, 0565.2970374
पुलिस कंट्रोल रूम - 7839003402
नगर निगम हेल्प लाइन नंबर - 0565-2503632, 6397994213, 6397994214, 0565, 2442331
दूध के लिए मचा हाहाकार
कान्हा की नगरी में शनिवार की सुबह और शाम को दूूध के लिए हाहाकार मचा रहा। कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर पुराना शहर सील कर सभी रास्तेे बंद कर दिए हैं। आवागमन पूरी तरह ठप है। दुकानें भी नहीं खोली जा रही हैं। दरेसी रोड, होली गेट, चौबियापाड़ा, यमुना किनारे के क्षेत्रों में सुबह नगर निगम के वाहन दूध की पर्याप्त व्यवस्था नहीं करा सके। दूधियों को पुलिसकर्मियों ने घरों तक नहीं जाने दिया। यही हाल शाम को रहा। हालांकि रविवार को हालात सुधरने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed