फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

एनएसएस की छात्राएं कर रहीं मास्क वितरित

Sat, 11 Apr 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
lockdown
कोसीकलां में मास्क बनाती हुई डिग्री कालेज की छात्रा - फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। एसबीबी डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्वयंसेविकाओं ने पढ़ाई के साथ घर पर ही मास्क तैयार कर जरूरतमंदों को वितरित करने का काम शुरू कर दिया है। छात्राओं का कहना है कि जो जरूरतमंद महामारी से बचाव को अपने मुंह पर मास्क खरीदकर नहीं लगा सकता है। ऐसे लोगों को वह मास्क देने का काम करेंगी।
विज्ञापन

छात्रा कल्पना डागर, सुमित्रा, सीता अग्रवाल, निशा रानी ने लोगों से सोशल डिस्टेंस बनाने का सुझाव दिया है। छात्रा रेनू शर्मा का कहना है कि घर में रहकर ही महामारी से बचा जा सकता है। स्वयंसेविका रेनू योगी ने स्वरचित कविता कोरोना से अपना बचाव आओ मिलकर करो ना के द्वारा जन-जन को जागरूक किया। छात्रा नीलम, हेमलता ने लोगों से मास्क अपने घरों पर तैयार कर प्रयोग करने का सुझाव दिया। छात्रा शशि सागर, रुचि गौतम ने कोरोना वायरस का हो खात्मा इस पर गीत, कविता, पोस्टर, स्लोगन के माध्यम से जन जागरूक कार्यक्रम चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय एनएसएस समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रतिभा सारस्वत ने कहा कि किसी भी अफवाह में ना आएं। कोरोना का कोई लक्षण नजर आए तो तुरंत डाक्टर से संपर्क करें। कोरोना जैसे वायरस को दूर करने के लिए हमें लॉकडाउन के नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेविकाओं के कार्यों की प्रशंसा की। सभी को आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed