{"_id":"5e91eff38ebc3e75db267a18","slug":"lockdown-mathura-news-agr4375679106","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में फायरिंग करना सुरक्षा गार्डों को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में फायरिंग करना सुरक्षा गार्डों को पड़ा भारी
विज्ञापन
वृंदावन हर्ष फायरिंग करने वाले पकड़े गए युवक
- फोटो : VRINDAVAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। कई दफा लॉकडाउन का समय काटना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में कुछ ऐसे काम भी लोग कर बैठते हैं जो कि कानूनन गलत होते हैैं। वृंदावन क्षेत्र में भी सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले तीन लोगों ने इस दौरान फायरिंग कर डाली। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी भनक जब वृंदावन पुलिस को लगी तो उन्होंने खोजबीन कर तीनों को पकड़ लिया और जेल भेज दिया।
विगत 5 अप्रैल को वृंदावन पुलिस को इस प्रकार का वीडियो मिला जिसमेें तीन युवक बंदूकों से हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसकी खोजबीन की गई तो फायरिंग करने वाले हरपाल निवासी वासटोडा इगलास अलीगढ़ हाल निवासी किशोरी कुंज वृंदावन, गोविंद सिंह निवासी नगला कीकी वृंदावन हाल निवासी किशोरी कुंज वृंदावन तथा जयराम सिंह निवासी खैर अलीगढ़ हाल निवासी किशोरी कुंज वृंदावन निकले।
तीनों को वृंदावन पुलिस ने पकड़ लिया तथा उनके कब्जे से तीन लाइसेंसी बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं। कोतवाली प्रभारी वृंदावन संजीव ने बताया कि तीनों को शस्त्र अधिनियम की धाराओें में जेल भेजा गया है। तीनों सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते हैं।