फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lockdown

नगला भीम नगर में पसरा सन्नाटा, नहीं खुली दुकानें

Sat, 11 Apr 2020 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown
पुलिस पर पथराव होने के दूसरे दिन भीमनगर पहुंचे डीएम व एसएसपी। - फोटो : MATHURA
गोवर्धन (मथुरा)। लॉकडाउन में नगला भीमनगर में पुलिस पर पथराव एवं लाठी-डंडे चलने के दूसरे दिन शनिवार को डीएम व एसएसपी ने गांव पहुंचकर परिक्रमा मार्ग व गांव की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद परिक्रमा मार्ग के नगला भीमनगर में सभी तरह की दुकानें बंद रहीं। लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकले। परिक्रमा मार्ग में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने बताया कि लॉकडाउन का पालन न करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कोरोना वायरस गंभीर बीमारी है, इसमें लापरवाही न करें। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने भी पुलिसकर्मियों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ये हुए नामजद
पुलिस पर पथराव व लाठी-डंडे चलाने पर एक महिला सहित 10 लोग गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि अन्य लोग फरार हैं। पुलिस द्वारा मुकदमे में गिरफ्तार ब्रजमोहन, मन्नू, लाल सिंह, गुलाब सिंह, रश्मि, रतन सिंह, कुंवर पाल, आकाश, पुष्पेन्द्र, सोहन सिंह के अलावा तुलाराम, प्रकाशवीर, दीपक, विष्णु, मीनेष, सिरदो देवी, बंटी, गुड़िया, बबली, लज्जा देवी, कृष्णा देवी, मीरा देवी, बबलू, चंदा, पूनम, माया देवी, प्रेम सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मुकेश, महावीर, अशोक, संजय, चरन सिंह, रीतू, गुड्डा देवी नामजद हैं। प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि बाकी 26 नामजद लोगों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed