Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Locals angry with power cuts blocked the road

Mathura News: विद्युत कटौती से नाराज स्थानीय लोगों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Locals angry with power cuts blocked the road
मथुरा। विद्युत कटौती से नाराज स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम। - फोटो : mathura
वृंदावन। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज स्थानीय नागरिकों ने मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित पागल विद्युत कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की और विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। लोगों का कहना था कि सरकार 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा कर रही है, लेकिन क्षेत्र में घंटों बिजली गुल रहती है। खासकर रात के समय बिजली की अनियमितता से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने समझाने के बावजूद जाम हटाने से इन्कार कर दिया। लोगों का आरोप है कि बिजली जाने पर अधिकारियों से संपर्क करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक उन्हें स्थायी समाधान का आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बाद में विभागीय अधिकारियों के आपूर्ति में सुधार के आश्वासन पर आधा घंटे बाद जाम खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed