{"_id":"5ebd364b8ebc3e90440d5cb0","slug":"lobar-payment-mathura-mathura-news-agr441771967","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण श्रमिकों के लिए मिली 250 लाख रुपये की और स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण श्रमिकों के लिए मिली 250 लाख रुपये की और स्वीकृति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। लॉकडाउन के दौरान घर बैठे श्रमिकों के लिए सरकार ने एक हजार रुपये की एक और किस्त जारी कर दी है। इसके लिए जनपद को 250 लाख रुपये वितरण के लिए स्वीकृत किए गए हैं, जिनका वितरण मई माह में करने के आदेश दिए हैं।
लॉकडाउन में सभी औद्योगिक गतिविधियां बंद हैं। श्रमिक घरों पर बैठे हैं। ऐसे में उन्हें काम के अभाव में सरकार आर्थिक मदद दे रही है। पिछले माह अप्रैल में निर्माण श्रमिकों को एक-एक हजार रुपये की किस्त दी गई थी। यह राशि जनपद में 23 हजार से अधिक श्रमिकों को भेजी गई। लॉकडाउन के निरंतर बढ़ने के कारण मई माह में भी इस राशि की एक और किस्त जारी की गई है।
इसके लिए जनपद में 250 लाख रुपये दिए हैं। यह राशि जनपद के 25 हजार निर्माण श्रमिकों को दी जाएगी। सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार ने बताया कि मई माह की किस्त की स्वीकृति शासन ने जारी कर दी है। इस राशि में आवश्यकतानुसार और इजाफा हो सकता है। जिन श्रमिकों का पंजीकरण अपडेट नहीं है उसे किया जा रहा है। यह कार्य ब्लॉक और जिला मुख्यालय स्तर पर हो रहा है।