फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bankebihari ji is ready to wear woolen clothes

फिक्र यही, कि ठाकुर को ठंड न लगे

Thu, 11 Dec 2014 02:25 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला वृन्दावन
ब्यूरो , अमर उजाला वृन्दावन Updated Thu, 11 Dec 2014 02:25 PM IST
विज्ञापन
bankebihari ji is ready to wear woolen clothes
अपने आराध्य को सर्दी से बचाने के लिए श्रद्धालु हर जतन कर रहे हैं। कोई उन्हें रजाइयों में सुला रहा है तो कोई ऊनी परिधान पहना रहा है। इसी मांग को देखते हुए ठाकुरजी के ऊनी वस्त्रों की हर प्रकार की क्वालिटी और रेंज बाजार में आ गई है। इन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता और श्रद्धा का भाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन


मान्यता है कि भगवान भक्तों की भावना के वशीभूत होते हैं। भक्त की अपने आराध्य को रिझाने के लिए उनकी भावपूर्ण सेवा करते हैं।

इसी भाव सेवा के तहत भक्त इन दिनों अपने आराध्य को ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं। पोशाक व्यवसायी विनोद अग्रवाल, रमेश शर्मा ने बताया कि ऊनी पोशाक तैयार करने का कार्य सर्दी आने से पूर्व शुरू हो जाता है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि ठाकुरजी की ऊनी पोशाक दस से लेकर हजारों रुपये कीमत में बाजार में उपलब्ध है। कश्मीरी पश्मीना और जालंधर की गर्म पोशाक की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करोड़ों का है बिजनेस
नगर में ऊनी वस्त्र उद्योग लगातार ऊंचाई छू रहा है। पोशाक निर्माण कुटीर उद्योग के रूप में बाजार का रूप ले रहा है। एक आकलन के मुताबिक यह व्यवसाय कई करोड़ रुपये का है। वस्त्र विक्रेता महेश शर्मा ने बताया कि देशी-विदेशी और एनआरआई भक्त इसके बड़े ग्राहक बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed