फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   live telecast of samajwadi party dispute

हर किसी ने ‘लाइव’ देखी सपा की ‘फाइट’

Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 24 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
live telecast of samajwadi party dispute
सपा - फोटो : अमर उजाला
या तो जब चुनाव के नतीजे आते हैं तब लोग इस तरह से टीवी से चिपक कर बैठते हैं या फिर सोमवार को सपा की लाइव फाइट देखने को बेकरार दिखे। घर, आफिस, दुकान या फिर फैक्ट्री। टीवी एक मिनट को भी बंद नहीं हुआ। लखनऊ के सपा आफिस पर लगे कैमरों से दिखाया जाने वाला सीधा प्रसारण कोई मिस करने को तैयार ही नहीं हुआ।
विज्ञापन


लखनऊ में सपा की मीटिंग भले ही सुबह दस बजे से शुरू हुई लेकिन लोगबाग अपना टीवी नौ बजे ही ऑन करके बैठ गए थे। न तो कोई अपना पसंदीदा धारावाहिक देख रहा था न फिल्म। चल रहे थे तो बस न्यूज चैनल। शुरुआत में सपा आफिस के बाहर झगड़ रहे कार्यकर्ता दिखाई दिए तो उसके बाद मीटिंग में नेताओं के बीच विवाद की सूचनाएं आती रहीं। मुख्यमंत्री और शिवपाल सिंह यादव के बीच हुए झगड़े को जब चैनलों ने ब्रेकिंग न्यूज बनाकर दिखाना शुरू किया तो हर कोई खामोश होकर टीवी के सामने आ गया। 
विज्ञापन


अब क्या होगा। लगता है कि अखिलेश नई पार्टी बना लेंगे। मुलायम सिंह सपा की कमान संभालेंगे। पार्टी टूट जाएगी। चुनाव से पहले ही बिखर जाएगी। इस प्रकार के सवाल सारा दिन गूंजते रहे। सपा के नेता भी अपने घरों पर बैठकर सीधा प्रसारण देखते रहे। सबसे ज्यादा बेचैन भी वही नजर आए। कुछ ने कहा भी कि अगर ऐसी मीटिंग ही करनी थी तो घर पर करनी चाहिए थी। पब्लिक को दिखाकर क्या फायदा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि बहुत बुरे दौर से पार्टी गुजर रही है। पता नहीं क्या भविष्य होगा पार्टी का। सोमवार को तो सरकारी दफ्तरों में भी बस इसे लेकर ही चर्चा होती रही। अधिकारी भी कोशिश करते रहे कि किसी तरह से टीवी के सामने जमे रहे। जिक्र इन्हीं का नहीं बल्कि हर तरफ यही हाल थे। कोई अखिलेश का पक्ष ले रहा था कोई मुलायम सिंह यादव का।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed