फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   live from deendyal dham

पंडितजी का घर देखकर रो पड़े थे मोदी

Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
live from deendyal dham
दीनदयाल धाम में प्रधानमंत्री फाइल फोटो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का घर देखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रो पड़े थे। राज्यपाल रामनाईक को अपने पास बुलाकर कहा कि देखो किस हालात में रहते थे हमारे पंडितजी। बहुत बलिदान किया है। तपस्वी का जीवन जिया है इन्होंने। इस समय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मशताब्दी समारोह मनाने के लिए उनका पैतृक गांव नगला चंद्रभान सजाया जा रहा है।
विज्ञापन


25 मई 2015 को दोपहर करीब दो बजे का वक्त रहा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान पहुंचे थे। यहां दीनदयाल धाम में पंडितजी के तमाम चित्र लगे हैं। कोई चित्र उनकी संघर्ष गाथा को कह रहा है तो कोई उनके साधारण व्यक्तित्व को दर्शा रहा है। दीनदयाल धाम के निदेशक पदम उस वक्त को याद करते हुए बताते हैं, सभी चित्रों को मोदीजी ने बारीकी से देखा। 
विज्ञापन


जब वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय के घर वाले फोटो के पास आए तो काफी देर तक निहारते रहे। अचानक उनकी आंखें भर आईं और आंसू छलक पड़े। जेब से रुमाल निकाला और आंसू पोंछे। राज्यपाल रामनाईक को बुलाकर कहा कि देखो कैसा सन्यासी जैसा जीवन व्यतीत किया है पंडितजी ने, एक दम साधारण। कुटिया के तो कण-कण में बलिदान भरा है। समस्याओं से लड़ने का जोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज को नई दिशा दिखाने वाली रोशनी है। उस वक्त दीनदयाल धाम में रहे लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री टकटकी बांधकर कुटिया को निहारते रहे थे। फोटो पर हाथ फेरा और नमन किया। बोले, पंडितजी का बलिदान कभी भूला नहीं जा सकता। यहां एलान किया था कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिवस हर साल धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।


मैने तो कई बार कहा कि शादी कर लो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय से खुद को दस साल छोटा बताने वाले नगला चंद्रभान निवासी रामशंकर पचौरी का कहना है कि उन्होंने पंडितजी से कई बार कहा कि शादी कर लो। बच्चे होंगे परिवार होगा। लेकिन वह हमेशा कह देते थे कि पूरा देश हमारा है। यह एक परिवार ही तो है। कहने लगे कि अब तो जीवन देश के लिए कुर्बान कर दिया है। उस समय पंडितजी जनसंघ के संस्थापक महामंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed