{"_id":"66ea1981eb5964eded09f3d4","slug":"liu-soldiers-beaten-for-intervening-mathura-news-c-369-1-mt11002-118403-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बीच बचाव करने पर एलआईयू के सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बीच बचाव करने पर एलआईयू के सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन
मथुरा। महावन थाना क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज के पास चाय-परचून की दुकान पर रुपये के लेनदेन को लेकर हो रहे विवाद को शांत कराना एलआईयू के सिपाहियों को भारी पड़ गया। सादा वर्दी में होने के कारण युवक पहचान नहीं पाए और दोनों पर हमला बोल दिया। सूचना मिलने पर सीओ महावन फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से 7 हमलावरों को हिरासत में लिया गया है। देर रात तक अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही थी।
महावन थाना क्षेत्र के गोकुल बैराज में मंगलवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम चल रहा था। यहीं पास में एक परचून व चाय की दुकान पर शाम चार बजे शराब के नशे में कुछ युवकों की दुकानदार से सामान को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान चाय पीने के लिए यहां एलआईयू (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) के हेड कांस्टेबल सुमित सिंह और गौरव पहुंच गए। झगड़े को देख उन्होंने बीच बचाव कर युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शराब के नशे में युवक एलआईयू के सिपाहियों से उलझ गए। देखते ही देखते युवकों ने एलआईयू सिपाहियों पर हमला बोल दिया और दोनों की जमकर पिटाई कर दी। गौरव चोटिल हो गए, जबकि सिर पर ईंट लगने से सुमित गंभीर घायल हो गए। उधर यह शोर मच गया कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान हुड़दंग मचा है और सिपाहियों को पीट दिया गया है।
सूचना पर एलआईयू अधिकारियों के साथ सीओ महावन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गंभीर घायल सुमित को सिम्म अस्पताल में भर्ती कराया। देर शाम पुलिस ने 7 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सादा वर्दी में होने के कारण वह पुलिसकर्मियों को पहचान नहीं पाए और गलती हो गई। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया 7 युवकों को हिरासत में लिया गया है। सीओ महावन समेत अन्य अधिकारी थाने पर मौजूद हैं। हिरासत में लिए गए युवकों से उनके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है।