फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   list of 300 illegal constructions in Yamuna Khadar prepared

Mathura News: यमुना खादर के 300 अवैध निर्माण की सूची तैयार, होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
list of 300 illegal constructions in Yamuna Khadar prepared
वृंदावन। यमुना खादर एवं नदी के रिवर बेड में लोगों द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही हैं। बहुमंजिला भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इधर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) की टीम ने खादर में बने मात्र 300 अवैध भवनों को चिह्नित कर भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए हैं। टीम द्वारा भवनों के ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर के वराह घाट, गऊघाट से लेकर पानीघाट, कुंभ क्षेत्र के समीप एवं पानीगांव पक्के पुल के नीचे नदी किनारे लोगों द्वारा अवैध काॅलोनी विकसित की जा रही हैं। एमवीडीए की टीम ने सर्वे कर दो खादर में बने 300 अवैध मकानों की सूची तैयार की है। इनके निर्माण का एमवीडीए से नक्शा स्वीकृत नहीं कराया है। इस पर एमवीडीए ने खादर में भवनों का निर्माण करने वाले भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, लेकिन भवन स्वामियों ने अभी तक जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन

नगर निगम जल्द ही ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्रवाई करने जा रहा है। एमवीडीए के सचिव आशीष कुमार सिंह ने बताया कि यमुना खादर में भवनों का निर्माण अवैध है। ऐसे भवनों का चिहि़्नत किया जा रहा है। भवन स्वामियों को नोटिस भेजने के बाद जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed