{"_id":"58e39a524f1c1bf5465b5e59","slug":"liquor-shops-near-temples-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा की नगरी में मंदिरों के करीब चल रहे मयखाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा की नगरी में मंदिरों के करीब चल रहे मयखाने
राजेश भाटिया
Updated Wed, 05 Apr 2017 02:06 PM IST
विज्ञापन
कान्हा की नगरी में मंदिर के आसपास मयखाने खोल दिए गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान्हा की नगरी में मंदिर के आसपास मयखाने खोल दिए गए हैं। सब जानते हैं कि नियमों का उल्लंघन हो रहा है लेकिन हर कोई खामोश है। अदालत के आदेश पर हाईवे से तो शराब की दुकानों को हटा दिया गया लेकिन भगवान के घर के पास में खुलीं इन दुकानों को कौन हटवाएगा।
मथुरा जनपद में शराब की 396 दुकानें हैं। बीयर शॉप 226 हैं। शराब की अधिकांश दुकानें आबादी के बीच हैं। कोई मुहल्ले में चल रही है तो कहीं कालोनी के नुक्कड़ पर। इनमें से भी एक बड़ी संख्या में शराब की दुकानें मंदिर और स्कूल-कालेजों के आसपास हैं। मानकों-नियमों को दरकिनार कर इनको खोला गया है। कृष्ण भक्त और संतों ने इन दुकानों को हटवाने की मांग कई दफा की लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही मंदिरों के आसपास खुली दुकानों को हटवाने की मांग गूंजने लगी है।
बगलामुखी मंदिर से तो 30 मीटर की दूरी पर ही शराब की दुकान है। इस दुकान पर शाम ढले ही लोगों की भीड़ लग जाती है। पास में मंदिर में बगलामुखी के भक्त दर्शन को जाते हैं। इस दुकान को शिफ्ट कराने के लिए संत समाज ने कई दफा आवाज उठाई लेकिन दुकान नहीं हटाई गई।
विज्ञापन
मथुरा-वृंदावन मार्ग पर स्थित जैन मंदिर के करीब अंग्रेजी शराब के साथ ही बीयर शॉप भी खुली है। दुकानों पर दिनभर शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। इन दुकानों की दूरी भी मंदिर से बमुश्किल 25 मीटर ही होगी। भगवान के घर के पास से इन दुकानों को हटवाने की मांग भी लगातार उठी है।
महोली रोड स्थित बजरंग चौराहे पर हनुमान मंदिर के करीब अंग्रेजी शराब की दुकान है। दुकान पर आने वाले शौकीनों की भीड़ के चलते मंदिर आने वाली महिला भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार दुकान को हटाने की आवाज बुलंद हुई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
मसानी गुरुद्वारे से लगभग 70 मीटर की दूरी पर अंग्रेजी, देशी शराब और बीयर की दुकान हैं। मसानी चौराहे पर शाम को एकत्रित शराब के शौकीनों के हंगामे से वहां से गुजरने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है। कई बार शिकायत हुई लेकिन शराब की दुकानें नहीं हटीं।
मथुरा जंक्शन रोड पर शिव मंदिर से चंद कदम की दूरी पर ही देशी शराब की दुकान है। शराबियों की भीड़ के चलते भक्तों का मंदिर की तरफ आना भी कम हो गया है। कई बार शिकायतों के बाद भी इस शराब की दुकान को भी हटाने की जहमत तक नहीं उठाई गई।