फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Liquor Shops

खुलीं शराब की दुकानें, जुटी शौकीनों की भीड़

Mon, 04 May 2020 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Liquor Shops
मथुरा। वृंदावन रोड स्थित धोरेरा अंग्रेजी शराब के ठेके पर शराब लेने के लिए लगी लाइन। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। लॉकडाउन थ्री के पहले दिन सोमवार को शराब की दुकानें खोल दी गईं। इसकी जानकारी जैसे ही शौकीनों को हुई तो शराब की दुकानों पर भीड़ जुट गई। दोपहर बाद अधिकांश दुकानों पर खरीदारों का जमघट नजर आया। लोगों ने सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं किया। छावनी क्षेत्र और हॉटस्पॉट इलाके को अभी प्रतिबंध मुक्त नहीं किया है। इस क्षेत्र में 40 दुकान अभी बंद हैं। जनपद में 520 दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से लॉकडाउन थ्री को लेकर बीती रात दिशा-निर्देश प्राप्त हो गए थे। इसमें शराब की दुकानों को खोलने का फैसला किया गया। इस पर सोमवार दोपहर बाद अमल करते हुए डीएम सर्वज्ञराम मिश्र ने आठ शर्तों के तहत देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को खोलने की अनुमति जारी की। शर्तों के मुताबिक शराब की दुकान प्रात: 10 बजे से शाम सात बजे तक ही खुल सकेंगी। किसी भी फुटकर दुकान पर सिर्फ पांच ग्राहकों की मौजूदगी दो-दो गज की दूरी पर रहेगी।
विज्ञापन

मास्क, साफ-सफाई और सैनिजाइजर की व्यवस्था रहेगी। सार्वजनिक स्थान, दुकान या मॉडल शॉप पर मदिरापान की अनुमति नहीं दी गई है। जनपद में देसी, अंग्रेजी शराब, बीयर और भांग की करीब 520 दुकानों को अनुमति दी है। छावनी क्षेत्र और हॉटस्पॉट इलाके की 40 दुकानों को फिलहाल इस प्रतिबंध से मुक्त नहीं किया है। यहां सभी दुकानें बंद ही रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह ही पहुंच गए थे दुकानों पर
40 दिन के लॉकडाउन के कारण शराब से वंचित शौकीन सरकार की घोषणा के साथ ही सोमवार को दुकानों पर पहुंच गए, लेकिन सुबह दुकान न खुलने से उन्हें निराशा हाथ लगी। तमाम लोग काफी समय तक दुकानों के आसपास बैठकर दुकानों के खुलने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद जब दुकान खुलीं तो सभी चहक उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed