फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Like Ram temple, there is no need of struggle for Shri Krishna temple

UP: संभल पर साध्वी प्राची का बयान, बोलीं-सच सामने आ रहा है, दिल्ली की जामा मस्जिद के नीचे भी मंदिर मिलेगा

Thu, 26 Dec 2024 01:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2024 01:55 PM IST
सार

साध्वी प्राची ने वृंदावन पहुंचकर ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। इस दौरान संभल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सच सामने आ रहा है। वहीं दावा किया कि दिल्ली की जामा मस्जिद के नीचे भी मंदिर मिलेगा।
 

विज्ञापन
Like Ram temple, there is no need of struggle for Shri Krishna temple
साध्वी प्राची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में साध्वी प्राची ने कहा कि श्रीराम लला का मंदिर पांच सौ साल की कुर्बानी और संघर्ष के बाद मिला है, लेकिन मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर के लिए हिंदुओं को ज्यादा समय तक संघर्ष नहीं करना पड़ेगा। संभवत: 2027 तक मथुरा में भगवान कृष्ण का भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने बुधवार को ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन के बाद कही। उन्होंने मंदिर में आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि देश में भाईचारे की बात कहने वालों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। क्योंकि भारत हिंदुओं का है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छे कार्य कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग नोबल पुरस्कार पाने की लालसा में ओछी बयानबाजी कर उनका मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत के हाल ही में दिए बयान पर कहा कि हिंदू और हिंदुत्व की पहचान आरएसएस है, लेकिन उनका बयान निंदनीय है। संभल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सच सामने आ रहा है। केवल संभल ही नहीं दिल्ली की जामा मस्जिद में के नीचे भी मंदिर मिलेगा। उन्होंने वृंदावन में गोरक्षकों पर लाठीचार्ज किए जाने की निंदा करते हुए इसे गलत करार दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed