{"_id":"6acd326bf0f38846660638d9","slug":"light-rain-brings-a-chill-mathura-news-c-369-1-mt11023-154182-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हल्की बारिश से बढ़ी ठंडक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हल्की बारिश से बढ़ी ठंडक
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार सुबह अचानक हुई हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। करीब 15 मिनट की वर्षा से सड़कों पर कीचड़ हो गई और लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। इस बदलाव के कारण सर्दी-जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है।
सोमवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई और फिर करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। मौसम में अचानक आए इस बदलाव के चलते लोगों को सुबह पूरे कपड़े पहनकर निकलना पड़ा। बारिश के बाद कई जगहों पर सड़कों पर कीचड़ हो गई, जिससे आवागमन में थोड़ी परेशानी हुई। पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दोपहर में तेज धूप और शाम को ठंडक का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच सर्दी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। मच्छरों के कारण भी लोगों की परेशानी बढ़ी है।
--
मौसमी बीमारियों का प्रकोप
मौसम में बदलाव के कारण अस्पतालों में रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। सर्दी, बुखार और अन्य मौसमी बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉक्टर नीरज अग्रवाल ने बताया कि बारिश से मौसम ठंडा हो गया है। उन्होंने कहा कि सर्दी-जुकाम के मरीजों की गिनती बढ़ गई है।
विज्ञापन
--
चिकित्सकों की सलाह
डॉक्टर नीरज अग्रवाल के अनुसार, अगले एक-दो दिन तक मौसम के इस बदलाव का असर रहने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तापमान फिर से बढ़ेगा तो मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव का असर अभी कुछ दिन बने रहने की संभावना है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। चिकित्सक एहतियात बरतने और गर्म पानी का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।