फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   LIGHT CUT

पांच एमवीए के ट्रांसफारमर में आई खराबी, आठ घंटे बंद रही 22 गांवों की बिजली

Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
LIGHT CUT
मथुरा। नीमगांव स्थित बिजलीघर के पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने से 22 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे लोग परेशान रहे। आपूर्ति सुचारु करने के लिए समाचार लिखे जाने तक विभाग की टीम गड़बड़ी सुधारने में लगी रही। राया के नीमगांव में 33 केवीए का बिजलीघर बना है। इस बिजलीघर पर लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह 9.30 बजे अचानक खराबी आ गई।
विज्ञापन

इससे अंदुआ, शेरनी, तथा नीमगांव फीडर बंद हो गए। सूचना पर एसडीओ राया समर्थ श्रीवास्तव तकनीशियनों के साथ नीमगांव पहुंच गए। जांच में पता चला कि बुशिंग जल गई हैं। शाम छह बजे तक इंजीनियर ट्रांसफार्मर सही करने में जुटे रहे। इसके चलते गांव पंडवा, मुशरिया, नगला सिरिया, मूरजा, शेरनी, मगदा, मनीना बालू, भंकरपुर बसेला सहित आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। आठ घंटे तक आपूर्ति ठप रहने से लोग ताजा पानी और रोजमर्रा के कामों को लेकर परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed