फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir visited Bankebihari; said this about the religious city

Vrindavan: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने किए बांकेबिहारी के दर्शन; धार्मिक नगरी के बारे में कही ये बात

Sat, 08 Feb 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Feb 2025 07:21 PM IST
सार

उपराज्यपाल सबसे पहले वैष्णो माता मंदिर पहुंचे। इसके बाद श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंच ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन की ओर से राज्यपाल का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
Lieutenant Governor of Jammu and Kashmir visited Bankebihari; said this about the religious city
श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करते उपराज्यपाल मनोज सिन्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंचे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंच ठाकुरजी के दर्शन किए। उनके दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मंदिर प्रशासन ने उपराज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें मंदिर से जुड़ी जानकारी दी।
विज्ञापन


उपराज्यपाल सबसे पहले वैष्णो माता मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उपराज्यपाल श्रीबांके बिहारी मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां भगवान श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। मथुरा-वृंदावन की समृद्ध धार्मिक परंपरा की सराहना की। उपराज्यपाल ने मंदिर में कुछ समय बिताया और पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन


उपराज्यपाल  मनोज सिन्हा के दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। वैष्णो धाम से लेकर श्रीबांकेबिहारी मंदिर तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर दर्शन के बाद उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वृंदावन के धर्माचार्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने धार्मिक नगरी की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की तारीफ करते हुए कहा कि यह भूमि श्रद्धालुओं को विशेष ऊर्जा और शांति प्रदान करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed