फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lie exposed before marriage, baraat returned empty handed

UP: बरात लेकर पहुंचे दूल्हे...फेरों से पहले परिजनों को हुआ शक, सामने आया ऐसा सच; बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 16 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Apr 2025 01:02 AM IST
सार

मथुरा में दो युवतियों से शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचे दूल्हों का झूठ उजागर हो गया। रातभर दोनों पक्षों में ड्रामा चला। पुलिस के सामने दोनों पक्षों में समझाैता हुआ। इसके बाद बरात बिना दुल्हनों के लाैट गई। 
 

विज्ञापन
Lie exposed before marriage, baraat returned empty handed
groom, शादी, दूल्हा - फोटो : AI Generated

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में हरियाणा के एक शहर से बरात लेकर आए युवकों का शादी से पूर्व झूठ खुल गया। कन्या पक्ष ने दरवाजे पर आई बरात को लौटा दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नगर में एक मोहल्ले में रहने वाली दो युवतियों की शादी हरियाणा के एक शहर में रहने वाले युवकों के साथ पिछले दिनों तय हुई थी। तय कार्यक्रम के तहत सोमवार की रात में दोनों युवक अपने परिजनों सहित बरात लेकर वहां आए। 

ये भी पढ़ें -  Ambedkar Jayanti 2025: रोशनी से जगमग भीमनगरी...आज सीएम योगी करेंगे समारोह का उद्घाटन, होंगे सांस्कृतिक आयोजन
विज्ञापन


सभी बराती, रिश्तेदार शादी समारोह की खुशियां मना रहे थे। उधर, शादी की रस्में पूरी हो रही थीं तभी वैवाहिक रस्म का सामान जब वर पक्ष मौके पर नहीं दे सका, तो इससे कन्या पक्ष को कुछ शंका हुई। इसकी खोजबीन करनी शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra: आवास विकास कॉलोनी के रास्तों पर तीन दिन रहेगी दिक्कत...घर से निकलने से पहले देखें लें ये रूट प्लान

पता चला कि कन्या पक्ष को झूठ बोलकर शादी की रस्में पूरी कराई जा रही थीं। इससे दोनों पक्षों में पूरी रात ड्रामा होता रहा। मंगलवार को सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। जहां पर वर पक्ष ने वधू पक्ष की खर्च हुई राशि को वापस लौटा दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया और बरात बैरंग लौट गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed