फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Licenses of two fertilizer shops suspended, notices issued to four shopkeepers

Mathura News: खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित, चार दुकानदारों को दिया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer shops suspended, notices issued to four shopkeepers
मथुरा। खाद-बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी।  - फोटो : mathura
मथुरा। किसानों की ओर से खाद और बीज की शिकायतें कृषि विभाग को मिल रही थीं। जिला कृषि अधिकारी ने खाद-बीज की दुकानों का बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया। वहीं अनियमितता पर 4 दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने बताया कि गोवर्धन ब्लॉक के एग्री जंक्शन केंद्र पर निरीक्षण के दौरान दुकान संचालक अभिलेख नहीं दिखा पाया तथा स्टॉक बोर्ड के अलावा रेट बोर्ड नहीं लगाया था। दूसरे गोयल खाद बीज भंडार के दुकान संचालन ने खाद बिक्री का ब्योरा मांगा तो दुकानदार प्रस्तुत नहीं कर सका। दोनों दुकानों को लाइसेंस निलंबित कर दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आईएफएफडीसी कृषि सेवा केंद्र, श्रीकांत खाद बीज भंडार, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र गाठौली, डीसीएफ बिक्री केंद्र सकरवा दुकान संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि दुकानदारों को निर्धारित अवधि के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत करना होगा। यदि जवाब नहीं दिया तो विभागीय कार्रवाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed