फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   License of fertilizer and seed store cancelled, notice issued to three

Mathura News: खाद एवं बीज भंडार का लाइसेंस निरस्त, तीन को नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
License of fertilizer and seed store cancelled, notice issued to three
मथुरा। किसानों को समय से उर्वरक मिले, इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह ने आधा दर्जन दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी दुकानदारों से कहा कि किसानों को खतौनी के आधार पर ही खाद दी जाए।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने सौंख रोड स्थित भामसा एग्रोकेमिकल दुकान पर निरीक्षण किया तो यह दुकान बंद मिली। इससे पहले भी अधिकारियों को यह दुकान बंद मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि दुकानदार द्वारा 20 से अधिक किसानों को 15 बोरी से अधिक यूरिया की बिक्री की गई है। यूरिया की बिक्री संदिग्ध लग रही है। दुकानदार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


कोसीकलां में वंदना खाद बीज भंडार द्वारा भी 10 किसानों को 15 बोरी से अधिक यूरिया दी गई। इस पर नोटिस जारी किया गया है। कोसीकलां के खरोट स्थित अंजलि बीज भंडार के यहां जांच की गई तो यहां पर 75 किसानों को 495 बोरी यूरिया बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार शेरगढ़ में वंश खाद एवं बीज भंडार की शिकायत कृषक द्वारा की गई कि वह यूरिया के साथ अन्य उत्पाद दे रहे हैं। इस पर वंश खाद बीज भंडार के लाइसेंस को निलंबित करते हुए इनकी आपूर्ति प्रतिबंध की गई। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि जिले में गत वर्ष के सापेक्ष लगभग 2200 मीट्रिक टन डीएपी तथा 3500 मीट्रिक टन यूरिया की अधिक बिक्री हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed