फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   leopard in SSP office

एसएसपी कार्यालय परिसर में पहुंच गया तेंदुआ

Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 07 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
leopard in SSP office
मथुरा में तेंदुआ - फोटो : amar ujala
बलदेव के गांव करनऊ और नंदूगढ़ी से हटकर अब तेंदुआ ने शहर का रुख कर लिया है।  बुधवार देर रात तेंदुआ घूमते हुए यमुना किनारे जंगल के निकट बने नए एसएसपी कार्यालय में आ धमका। एसएसपी ऑफिस के कर्मचारियों, संतरी और निकट बाल संप्रेक्षण गृह के सुरक्षा गार्ड और दुकानदारों के आने पर वह जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन


 गुरुवार को आगरा में होने वाली डीआईजी की मीटिंग के संबंध में क्राइम ब्रांच के मुंशी केके और नीरज लंबित चल रही विवेचनाओं के बारे में रिपोर्ट तैयार कर रहे थे, संतरी भी उनके पास बैठा था। तभी करीब 11:45 बजे उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने देखा तो कार्यालय के बाहर तेंदुआ घूम रहा था।
विज्ञापन


तेंदुआ को देख पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने किवाड़ बंद कर लिए। तीनों ने शोर मचाया तो बाहर के दुकानदार आ गए और कार्यालय से सटी बाल संप्रेक्षण गृह के तीन चौकीदार लाठी-डंडा और बंदूक लेकर आ गए। यह देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेनो रामिकशन ने बताया कि इसके चलते कर्मचारी रात को रिपोर्ट तैयार करने से कतराते रहे। सुबह रिपोर्ट तैयार कराई गई। इसकी चर्चा एसएसपी कार्यालय में दिनभर होती रही। 


एसएसपी कार्यालय यमुना किनारे नलवा पाथ स्थित पीडब्लूडी की पुरानी इमारत से संचालित हो रहा है। कार्यालय के सड़क पार सैकड़ों एकड़ वेटरनेरी विश्वविद्यालय के खेत और जंगल है और आधा किलोमीटर दूर यमुना बहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed