{"_id":"66bd2238ea34461faa0fba36","slug":"lawsuit-filed-against-playing-cards-by-spreading-the-tricolor-on-the-ground-mathura-news-c-369-1-mt11005-117133-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: तिरंगे को जमीन पर बिछाकर खेले ताश चार पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: तिरंगे को जमीन पर बिछाकर खेले ताश चार पर मुकदमा
विज्ञापन
मथुरा। तिरंगे को जमीन पर बिछाकर चार लोगों द्वारा ताश के पत्ते खेलने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में जमुनापार थाने में लक्ष्मी नगर चौकी पर तैनात दरोगा ने तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है।
एसआई राजपाल सिंह की ओर से दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार बुधवार को दोपहर के समय उनके पास सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो पहुंची। इसमें 4 व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज को जमीन पर बिछाकर जूते, चप्पल पहनकर उस पर बैठकर ताश खेलते दिखाई दिए। वीडियो में दिख रहे चार में तीन लोगों की शिनाख्त मुनेश कुमार मास्टर, जयचंद्र ड्राइवर, पिंटू उर्फ सुशील के रूप मे हुई। चौथे व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसपी सिटी डा. अरविंद कुमार ने बताया कि इस संबंध में थाना जमुनापार में दरोगा राजपाल सिंह की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात आरोपी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
26 जनवरी का बताया जा रहा है वीडियो
पुलिस की शुरुआती विवेचना में यह सामने आया है कि यह वीडियो 26 जनवरी का है। जहां ताश खेले जा रहे थे वह स्थल आंबेडकर पार्क बताया जा रहा है। इंस्पेक्टर जमुनापार छोटेलाल के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी पर ही अज्ञात की शिनाख्त होगी।