फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lathmar Holi will be celebrated in streets of Nandgaon people will be drenched in color of Tesu

ब्रज की होली 2025: नंदगांव की गलियों में लठामार होली की मचेगी धूम, टेसू के रंग में सराबोर होंगे हुरियारे

Thu, 06 Mar 2025 08:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 06 Mar 2025 08:58 PM IST
सार

मथुरा के नंदगांव में लठामार होली को लेकर विशेष तैयारी की जा रही है। 150 ड्रमों में टेसू का रंग तैयार किया जा रहा है तो नंदभवन की छत से 200 पिचकारी रंगों की बाैछार करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Lathmar Holi will be celebrated in streets of Nandgaon people will be drenched in color of Tesu
नंदभवन की छत पर तैयार किए जा रहे रंग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में 9 मार्च को कान्हा के गांव नंदगांव की गलियों में लठामार होली की धूम मचेगी। जहां हुरियारिनें अपने अंदाज में हुरियारों पर लाठियां बरसाकर पारंपरिक होली को और खास बनाएंगी। बरसाना से आए राधारानी के स्वरूप हुरियारों के लिए टेसू के फूलों से तैयार प्राकृतिक रंग, गुलाल की रंगत और देसी घी के लड्डुओं की मिठास के सहारे होली को यादगार बनाने के लिए सभी इंतजाम पूरे किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


150 ड्रमों में तैयार किए जा रहे टेसू के रंग से हुरियारों को सराबोर किया जाएगा। इस दौरान नंदभवन की छत से 200 पिचकारियों से रंगों की बौछार की जाएगी। नंदगांव की हुरियारिनों के स्वागत में गुलाल के साथ 1000 लड्डू भी तैयार किए गए हैं, जो प्रेम और आनंद का रंग घोलेंगे।
विज्ञापन


रिंकू गोस्वामी , कन्हैया गोस्वामी, बांके गोस्वामी, वंशी गोस्वामी, लोकेश गोस्वामी, मनीष गोस्वामी आदि ने बताया कि 9 मार्च को बरसाना से नंदगांव होली खेलने वाले हुरियारों के लिए 150 ड्रमों में टेसू के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन और हाथरस से 10 क्विंटल टेसू के फूल मंगाए गए हैं। बडे़ कड़ाहों में फूलों को गर्म करके रंग तैयार किया जा रहा है। नंदभवन में रंग बिरंगी छटा के लिए 100 बोरे गुलाल मंगाए गए हैं। ठाकुर जी के लिए केसर, कुमकुम, अरगजा युक्त विशेष रंग तैयार किया जा रहा है। 

नंदगांव की हुरियारिनों के लिए देसी घी से बने आधा आधा किलो के 1000 लड्डू तैयार किए जा रहे हैं। लठामार होली के बाद हुरियारिनों को लड्डू के साथ गुलाल भी भेंट किया जाएगा। दरअसल, 8 मार्च को बरसाना की लठमार होली के बाद 9 मार्च को नंदगांव में लठामार होली का आयोजन होगा। इसमें बरसाना के हुरियारे और नंदगांव की हुरियारिनें लठमार होली खेलेंगे।


नंदगांव में फाग आमंत्रण महोत्सव आज
विश्व प्रसिद्ध लठामार होली के लिए बरसाना से आज होली खेलने का निमंत्रण नंदगांव के नंदभवन पहुंचेगा। इस दौरान नंदभवन में फाग आमंत्रण महोत्सव धूम धाम से मनाया जाएगा। नंदभवन में बरसाना से निमंत्रण स्वरूप गुलाल की कमोरी पहुंचेगी। इस दौरान सखियों और ग्वालों द्वारा नंदभवन में नृत्य का आयोजन होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed