{"_id":"67cc9e991e5324f9a0008b51","slug":"lathmar-holi-tomorrow-at-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-news-c-369-1-mt11007-126277-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठामार होली कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर लठामार होली कल
विज्ञापन
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की परंपरागत लठामार होली सोमवार को आयोजित की जाएगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि होली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम हर बार की तरह जन्मस्थान परिसर स्थित केशव वाटिका में किया जाएगा।
लठामार होली में रावल गांव के हुरियारे-हुरियारिनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े रसिक भक्तजन भी लठामार होली में सम्मिलित होंगे। पुष्प होली के साथ गुलाल की वर्षा होगी। ढोल-नगाड़ों की मंगल ध्वनि पर श्रद्धालु लठामार होली का आनंद लेंगे।
संस्थान प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि रंग एवं गुलाल वर्षा के लिए स्वचालित यंत्रों का उपयोग किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को देखते हुए सामान घरों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जन्मभूमि के तीनों द्वार से प्रवेश एवं निकास रहेगा। किशोर मरतिया एवं अनिल ने बताया कि प्रिया-प्रियतम ने इस पवित्र लीला का दर्शन स्वयं कराकर ब्रजवासियों को परमानन्द प्राप्त कराया था। लगभग 45 वर्ष से उसी आनंद के दर्शन ब्रजवासियों के साथ देश-विदेश के असंख्य कृष्ण भक्त प्राप्त कर कर रहे हैं।