फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lathmar Holi of Barsana Huriyarins showered sticks Huriyars act of protecting themselves

बरसाना की लठामार होली: हुरियारिनों ने बरसाईं लाठियां...हुरियारों की खुद को बचाने की लीला ने मोहा भक्तों का मन

Sat, 08 Mar 2025 05:52 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 08 Mar 2025 05:52 PM IST
सार

बरसाना में दिन भर होली का उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही जैसे ही लठामार की होली शुरुआत हुई तो हर कोई इस दृश्य को देखकर आनंदित हो उठा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस अनुपम होली के साक्षी बने।
 

विज्ञापन
Lathmar Holi of Barsana Huriyarins showered sticks Huriyars act of protecting themselves
बरसाना में लठामार होली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लाठियों और ढाल के अद्भुत अनोखे रंग से गुलजार हो उठी बरसाना की गलियां। हुरियारिनों ने मस्ती में डूबे हुरियारों पर लाठियां बरसाईं तो मस्ती में डूबे हुरियारों द्वारा ढालों की ओट में खुद को बचाने की लीला जब रंग-रंगीले बरसाना में हुई तो मानो द्वापर युग सजीव हो उठा। लठामार होली की लीला की जीवंतता का आलम ऐसा था कि इसे देखने आंखें लालायित थीं और दिल इस रंग से सराबोर होने को मचल उठते हैं। 
विज्ञापन


आनंद का समां ऐसा बंधा कि होली देखने को चन्द्र देव व सूर्य देव भी उतावले दिखे। जहां चन्द्र देव आने को बेताब तो वहीं सूर्य देव भी कहां पीछे हटने वाले थे, उन्होंने भी अस्त होने की गति ही रोक दी, हुरियारों हुरियारिनों की लठामार अनोखी होली के साक्षी बने। 
विज्ञापन




यूं तो बरसाना में दिन भर होली के रंग बरसे पर शाम पांच बजते ही लठमार होली शुरू हो गयी। नंदगांव के हरियारे बरसाना पहुंचे तो हुरयारिनें लठ लिए तैयार मिलीं। ताबड़तोड़ लाठी की बौछार शुरू हो गई, जमकर लठ बजाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन






हुरियारे भी जैसे तैयार होकर आए थे। हुरियारिनों ने उन्होंने उन्हें खूब दौड़ाया, लेकिन उन्होंने भी इन वारों को अपनी ढालों पर झेला। बरसाना इस अद्भुत, अलौकिक दृश्य से सराबोर होता रहा। देश-विदेश से आए श्रद्धालु इस अनुपम होली के साक्षी बने।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed