{"_id":"6220471cf7d9ff2f8b23b14b","slug":"lathmar-holi-2022-preparations-in-mathura-city-of-shri-krishna-janmasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली 2022: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में शुरू हुई लठमार होली की तैयारी, जानें इस बार क्या है खास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली 2022: भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में शुरू हुई लठमार होली की तैयारी, जानें इस बार क्या है खास
Thu, 03 Mar 2022 10:56 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:56 AM IST
सार
भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा में लठमार होली के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार जगदीश ब्रजवासी के गायन से ये आयोजन और भी भव्य होने जा रहा है।
विज्ञापन
ब्रज की लठमार होली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सुप्रसिद्ध लठमार होली का आयोजन 14 मार्च, 2022 दिन सोमवार यानि रंगभरनी एकादशी को किया जाएगा। प्रिया-प्रियतम की इस प्रेम-रसमयी होली के भव्य एवं दिव्य रूप के आयोजन के लिए बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं श्रीकृष्ण लठमार होली समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम को होगा आयोजन
जन्मस्थान कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि केशव वाटिका में लठमार होली कार्यक्रम के मध्य जगदीश ब्रजवासी का गायन होगा। राजेश शर्मा, शालिनी एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा होली के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इस वर्ष लठमार होली में रावल ग्राम के हुरियारे-हुरियारिनों के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जुड़े भक्तजन की भी सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
गुलाल संग पुष्प की पंखुड़ियों की होगी वर्षा
लठमार होली के मध्य में पुष्प, गुलाल एवं पुष्पार्क (टेसू के पुष्प जल) की बारिश अलौकिक दृश्य को सजीव करेगी। इस प्रसिद्ध लठमार होली के आयोजन को भव्यता एवं दिव्यता एवं रसमय बनाने के लिए गुलाल, पुष्प की पंखुड़ियों की वर्षा की जाएगी। इससे परिसर की छटा अत्यंत दिव्य एवं मनोहारी हो जाएगी।
विज्ञापन