फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lathaamaar holee dekhane pahunche the 10 laakh shraddhaalu

लठामार होली देखने आए पहुंचे थे 10 लाख श्रद्धालु

Sat, 25 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 25 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
lathaamaar holee dekhane pahunche the 10 laakh shraddhaalu
holi
होरी या ब्रज होरा। मथुरा के मंदिरों में होने वाली होली का डंका पूरे विश्व में बजता है। बीते साल मथुरा में होली देखने के लिए रिकॉर्ड 10 लाख श्रद्धालु आए थे। इनमें विदेशी श्रद्धालुओं की संख्या भी छह हजार के करीब थी। 
विज्ञापन


भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में होली का महोत्सव वसंत पंचमी से शुरू हो जात है। इस 40 दिवसीय महोत्सव में यहां के प्रमुख मंदिरों के उत्सव अद्भुत हैं। नंदगांव, बरसाना, श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लठामार होली इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण है।
विज्ञापन


इसके अलावा श्रीकृष्ण के गांव गोकुल की छड़ीमार होली, दाऊजी मंदिर का हुरंगा को देखने के लिए देश-विदेश के श्रद्धालु लालायित रहते हैं। इन उत्सवों की लोकप्रियता का अंदाजा पर्यटन विभाग की स्टेटिक रिपोर्ट से लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 की रिपोर्ट में होली उत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 10 लाख है। इन श्रद्धालुओं में छह हजार श्रद्धालु विदेशी है। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि मथुरा की होली को लेकर विदेशी श्रद्धालुओं में खासा क्रेज रहता है। पर्यटन विभाग के कॉल सेंटर पर बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु होली की तारीख, उत्सव में शामिल होने के बारे में पूछताछ करते रहते हैं। 


बरसाना, नंदगाव और श्रीकृष्ण जन्मस्थान की लठामार होली देखने के लिए यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन के श्रद्धालु बड़ी संख्या में आते हैं। ये श्रद्धालु बरसाना की लठामार देखने के बाद दाऊजी के हुरंगे तक रहकर मथुरा की होली का आनंद लेते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed