फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Late-Night Firing and Stone Pelting Over Money Dispute Trigger Panic in Nikasa

UP: मथुरा के मोहल्ला निकासा में देर रात बवाल, दो पक्षों में फायरिंग; पथराव से मच गई भगदड़

Sat, 20 Jun 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 20 Jun 2026 10:26 AM IST
सार

कोसीकलां के मोहल्ला निकासा में लेनदेन के विवाद को लेकर दो पक्षों में देर रात मारपीट, पथराव और फायरिंग से दहशत फैल गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Late-Night Firing and Stone Pelting Over Money Dispute Trigger Panic in Nikasa
police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां कस्बे का मोहल्ला निकासा बृहस्पतिवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। इससे पूरे वहां अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 8 नामजदों के खिलाफ बलवे की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात्रि में करीब 11 बजे जाबिर और सलीम पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में आमने-सामने आ गए। लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया गया। इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और फायरिंग भी की गई। अचानक हुई फायरिंग से पूरे मोहल्ले में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा कर रहे लोगो को खदेड़ दिया। घटना के बाद दोनों पक्ष समझौते के प्रयास के लिए थाने भी पहुंचे, लेकिन पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बलवे कार्रवाई की। चौकी प्रभारी दुष्यंत कौशिक की तहरीर पर जाबिर, कासिम, खालिद, वहीद निवासी घंटाघर तथा सलीम, सोहेल, वकील और बल्लू निवासी मोहल्ला निकासा एवं अन्य के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दबिश देकर जाबिर, कासिम, सलीम और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। झगड़े में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed