{"_id":"6a5e6e55066603c7c7022c09","slug":"last-rites-of-khushboo-who-died-after-childbirth-performed-in-the-presence-of-police-mathura-news-c-412-1-mt21002-9916-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ प्रसूता खुशबू का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ प्रसूता खुशबू का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
महावन/बलदेव। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी प्रसूता खुशबू (22) पत्नी राहुल की ऑपरेशन के बाद हुई मौत के मामले में सोमवार को गांव में महावन व बलदेव पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर आक्रोश व्यक्त किया।
मृतका के पति राहुल ने श्री बलदेव कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर, समीप यमुना एक्सप्रेस-वे खप्परपुर थाना महावन के चिकित्सकों व स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना महावन में तहरीर दी है। आरोप है कि बिना सहमति ऑपरेशन किया, समय पर उचित उपचार नहीं मिला, प्रसूता की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल मथुरा भेजा गया, जहां उसकी मौत हो गई।
महावन थाना प्रभारी चेतराम शर्मा ने बताया मामले की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी की जांच रिपोर्ट व पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।