{"_id":"1faa0668aa594ccd75c0b8cefa1e7d34","slug":"large-no-of-people-in-goverdhan-parikrama-marg-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों से गूंज उठी गिरिराज की तलहटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों से गूंज उठी गिरिराज की तलहटी
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/गोवर्धन
Updated Mon, 29 Jun 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिराज महाराज की नगरी में अधिकमास मेले में शनिवार शाम से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। संपूर्ण तलहटी में भक्तों की शृंखला जैसी बन गई। शनिवार शाम से सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग गिरिराज महाराज के जयकारों से गूंज उठा। रात होतेे-होते श्रद्धालुओं की भीड़ चरम पर पहुंच गई।
बड़ी संख्या में भक्तों के जुटने से गिरिराज नगरी के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भीड़ के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस ने श्रद्धालुओं के वाहनों को कस्बे से बाहर पार्किंग में खड़े कराने पड़े। मथुरा रोड पर प्रशिक्षु आईपीएस सुनीति ने स्वयं खड़े होकर वाहनों को रुकवा कर पशु पैठ पार्किंग में खड़ा कराया।
रात होते-होते यातायात व्यवस्था चरमराने लगी तो प्रशासन ने मथुरा से आने वाले वाहनों को मथुरा से वाया सौंख होते हुए गोवर्धन भेज कर वन वे ट्रैफिक कर दिया। वाहनों की कतार इस कदर लंबी थी कि गांव जमनावता तक जाम लग गया। बरसाना रोड पर नीमगांव तक वाहनों की कतारें लग गई।
विज्ञापन
श्रद्धालु वहीं से उतर कर गिर्राज महाराज के जयकारे लगाते हुए परिक्रमा शुरू कर रहे थे। प्रमुख मार्गों पर चारों तरफ वाहनों के प्रवेश पर रोक के बावजूद श्रद्धालुओं के वाहनों के प्रवेश ने पूरी रात श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ाई। संकरी गलियों में फंसे वाहनों के मध्य से परिक्रमार्थियों को निकलने में परेशानी हुई। रात भर बिजली की आंख मिचौनी चलती रही।