फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Land mafia

भूमाफिया के खिलाफ वार्ड वार चलेगा अभियान

Sun, 02 Aug 2020 06:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Land mafia
मथुरा। नगर निगम भूमाफिया के खिलाफ वार्ड वार अभियान चलाएगा। निगम की संपत्तियों को कब्जाए बैठे लोगों से न केवल जमीन को मुक्त कराएगा बल्कि जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी करेगा। निगम अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है तथा पार्षदों से इस अभियान की सहमति भी ले ली है। पार्षदों को साथ लेकर निगम अधिकारी खुद इस अभियान को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

निगम की करोड़ों रुपये की भूसंपत्ति माफिया के कब्जे में फंसी हुई हैं। इन अधिकतर संपत्तियों के बारे में निगम अधिकारियों तक को नहीं मालूम। जिसका कारण अभी तक निगम की भूसंपत्ति रिकॉर्ड का इधर-उधर होना था लेकिन अब निगम ने भूअभिलेखों का रिकॉर्ड न केवल तैयार कर लिया उसे ऑनलाइन भी किया जा रहा है। निगत अधिकारियों के पास बहुत से लोगों द्वारा शिकायतें की गई हैं कि महानगर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति पर माफिया का कब्जा है। इन शिकायतों को ध्यान में रखते हुए निगम अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि वार्ड वार भूमाफिया के खिलाफ अभियान चलाएंगे। नगर आयुक्त द्वारा इसके लिए निगम के लगभग सभी पार्षदों को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन

निगम की दुकानों पर भी हैं कब्जे
केवल भूसंपत्ति ही नहीं निगम द्वारा तैयार कराई गई दुकानों पर भी कई स्थानों पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। जिसके चलते निगम न तो दुकानों को दूसरों को दे पा रहा है और ना ही खुद अपने प्रयोग में ला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 गांवों को भी किया जाएगा शामिल
51 गांवों को जिस समय निगम में शामिल किया गया उस समय बहुत सा रिकॉर्ड निगम के पास आने से पहले ही गड़बड़ हो गया था। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में माफिया द्वारा बेशकीमती जमीनों पर भी कब्जा कर लिया गया है। इस प्रकार की शिकायतें निगम अधिकारियों को आए दिन मिलती रहती हैं। निगम अधिकारी इसे लेकर भी काफी गंभीर हैं।

हम जल्द ही चलाएंगे अभियान
हम जल्द ही भूसंपत्तियों पर हो रहे कब्जे को हटवाने के लिए अभियान चलाने जा रहे हैं। यह अभियान हम वार्ड वार चलाएंगे तथा पार्षदों को साथ लेकर चलाएंगे तथा सभी कब्जा मुक्त भूसंपत्तियों का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन करेंगे।
- रविंद्र कुमार मांदड़, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed