फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   land deal for rope way in barsana

बरसाना रोप-वे के लिए खरीदी जमीन

Sat, 26 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Sat, 26 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
land deal for rope way in barsana
- फोटो : अमर उजाला
बरसाना में प्रस्तावित रोप-वे के लिए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वन और राजस्व विभाग से जमीन हासिल कर ली है। इसके एवज में दोनों विभागों को 1.68 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। विप्रा जल्द ही रोप-वे निर्माण के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर देगा।
विज्ञापन


संभावना है कि बरसाना की पहाड़ियों पर स्थापित श्रीजी के मंदिर तक पहुंचने के लिए इस वर्ष के आखिर तक रोप-वे बना दिया जाएगा। इसके लिए उद्यान, वन, राजस्व सहित एनजीटी की अनुमति हासिल कर ली गई है। रोप-वे की स्थापना में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण कार्यदायी संस्था का काम करेगा।
विज्ञापन


विप्रा ने अब बरसाना में स्थापित होने वाले रोप-वे के लिए ग्राम पंचायत की 1,170 वर्गमीटर जमीन की कीमत राजस्व विभाग को अदा कर दी है। इसमें 40.95 रुपये का भुगतान राजस्व विभाग को किया गया है। इसके अलावा यहां वन विभाग की 9000 वर्ग मीटर जमीन का भी भुगतान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस जमीन पर 25 वृक्ष प्रभावित होंगे। इस तरह जमीन और वृक्षों की कीमत 1.27 करोड़ वन विभाग को अदा की गई है। अब उद्यान विभाग की जमीन के लिए भुगतान बाकी है।



बरसाना रोप-वे के लिए अब एजेंसी की तलाश जल्द शुरू हो जाएगी। यह रोप-वे पीपीपी मॉडल पर स्थापित होगा। इसके लिए जमीन और विभिन्न विभागों की सहमति विप्रा पूरी करेगा। धनराशि एजेंसी लगाएगी। कोशिश होगी कि बरसाना रोप-वे को इसी साल शुरू करा दिया जाए।
- सीपी सिंह, उपाध्यक्ष, विकास प्राधिकरण, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed