{"_id":"5ea6c9508ebc3e906e127bfa","slug":"lamp-mathura-news-agr4394799155","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के कारण तमिलनाडु में फंसे हैं मथुरा के 50 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के कारण तमिलनाडु में फंसे हैं मथुरा के 50 मजदूर
मथुरा। तमिलनाडु के तिरुपुर में फंसे मथुरा के मजदूर।
- फोटो : MATHURA
Link Copied
नौहझील (मथुरा)। लॉकडाउन के चलते मथुरा जिले के थाना नौहझील क्षेत्र के गांव देदना के 45-50 मजदूर तमिलनाडु में फंसे हैं। लॉकडाउन होने के बाद काम बंद है। परिवारीजनों के अनुसार इन सभी के सामने रोजी-रोटी का संकट है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। ये सभी मजदूर, महिला व बच्चों के साथ अपने गांव लौटना चाहते हैं, लेकिन इनकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि थाना नौहझील के गांव देदना के रहने वाले 50 से ज्यादा लोग तमिलनाडु में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। लॉकडाउन के बाद इनके परिवार पर आर्थिक संकट आ गया है। अब ये सभी लोग परेशान हैं। प्रधान दयाराम, ताहर सिंह, राजपाल बघेल, किशोर बघेल, विशंबर सिंह, बहादुर सिंह, बांके लाल शर्मा, कुमारपाल प्रधान आदि ने डीएम-एसएसपी व जिले तमाम आला अधिकारियों सहित पीएम मोदी व सीएम योगी से मदद की गुहार लगाई है। तमिलनाडु राज्य के नोडल अधिकारी अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ एटनी देवकुमार ने इस समस्या का संज्ञान लेते हुए मजदूर परिवारों तक मदद पहुंचाने के लिए तिरुपुर के डीएम को संदेश भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।