फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lalu says about release of shahbuddin

बिहार में गठबंधन की सरकार, अलग-अलग पार्टी, अलग-अलग नेता

Sun, 11 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 11 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
lalu says about release of shahbuddin
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव शनिवार को छटीकरा-राल रोड स्थित सीताराम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने ब्रह्मलीन संत नारायण दास की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनने की बात कही। बिहार में शाहबुद्दीन की रिहाई के बाद नीतिश को परिस्थितियों का नेता बताने के सवाल पर लालू ने कहा बिहार में गठबंधन की सरकार है। अलग-अलग पार्टी और अलग-अलग नेता हैं।   
विज्ञापन


सीताराम आश्रम पहुंचे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने संत नारायण दास की समाधि पर माथा टेकने के बाद पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि नारायन दास महाराज को सच्चा संत बताया और कहा कि मुख्यमंत्री काल के दौरान नारायण महाराज से वार्ता हुई थी। तब उन्होंने मिलने की बात कही लेकिन आज उनके आश्रम में आना संभव हो पाया है। इसके बाद लालू ने संतों की बात करते हुए बीजेपी और आरएसएस को पाखंड करने वाला बताया। कहा कि कपडे़ रंगने से कोई संत नहीं होता है। यूपी के बारे में बाले कि यहां फिर सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के मोबाइल बांटने के फैसले संबंधी सवाल पर लालू यादव बोले जनता का माल है, जनता में बंटेगा। बिहार के आरजेडी नेता और आपराधिक मामलों में सजा काट रहे शाहबुद्दीन की रिहाई के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को परिस्थितियों का नेता कहने के सवाल पर आरजेडी अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में गठबंधन की सरकार है। जिसमें अलग-अलग पार्टियां हैं और उनके नेता अलग-अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आगे वे इस सवाल को टाल गए। राहुल गांधी के अयोध्या जाने और हनुमान गढ़ी में दर्शन के सवाल पर लालू ने नरम रुख दिखाया। कहा कि अगर हनुमानजी के पास पहुंच गए तो सब जगह पहुंच गए। ईश्वर एक ही है। राहुल की सभा में खटिया लूटने के सवाल को लालू टाल गए। वार्ता के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी और आप नेता डा. कुमार विश्वास पर भी निशाना साधा। कहा कि कुमार विश्वास रासलीला मंडली में चले गए हैं, आप पार्टी में आज जो भी हो रहा है उससे अन्ना का मन भी टूट गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed