{"_id":"62653e92a7cf54464e24a858","slug":"lakhs-of-rupees-cash-jewelery-stolen-at-a-distance-of-a-few-steps-from-the-police-station-mathura-news-mtr5165665116","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदम की दूरी पर लाखों रुपये की नकदी, आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से चंद कदम की दूरी पर लाखों रुपये की नकदी, आभूषण चोरी
विज्ञापन
राया (मथुरा)। थाना राया से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़ 12 लाख रुपये नकद व करीब २३ लाख रुपये के जेवरात व अन्य सामान पार कर दिया। परिवारीजन बेटी की शादी करने गोवर्धन गए थे। जानकारी होते ही मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
कस्बा राया में हाथरस-मथुरा मार्ग पर सुशील अग्रवाल का मकान है। शनिवार को उसकी पुत्री पूजा की शादी थी। शनिवार दोपहर एक बजे परिजन मकान का ताला लगा कर शादी में गोवर्धन चले गए। इसी दौरान चोर दरवाजे का ताला तोड़ कर घर में घुस गए। अलमारी का ताला तोड़ कर 12 लाख रुपये और सोने-चांदी के आभूषण ले गए। रविवार सुबह 10 बजे सुशील का पुत्र सजल घर आया तो मकान खुला देख दंग रह गया। दो कमरों में अलमारी भी खुली पड़ी थी।
सामान बिखरा पड़ा था। चोर सामान को बाहर बरामदे में बिछे पलंग की चादर में लपेट कर ले गए। जानकारी होते ही परिजन गोवर्धन से लौटे और घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। सीओ महावन रविकांत पाराशर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार मिश्र, एसएसआई शिव कुमार, कस्बा प्रभारी रविंद्र सिंह मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर साक्ष्य एकत्रित किए। चोरी की बड़ी वारदात की जानकारी मिलते ही पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष किशन सराफ, मंत्री चंद्र प्रकाश अग्रलाल, राजकुमार अग्रलाल, भूपेश अग्रवाल, हर्षकांत गर्ग, अभिषेक पाराशर, पवन अग्रलाल आदि मौके पर पहुंच गए। चोरी की घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। सीओ महावन ने बताया पुलिस घटना की जांच कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
खुशी का माहौल मायूसी में बदला
बेटी की शादी के बाद सुशील का परिवार खुशियां मना रहा था। सब कुछ ठीक हो गया, लेकिन जब लौट कर राया आए तो पता चला की सब कुछ लुट चुका है। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मायूसी छा गई। पीड़ित परिवार घटना के खुलासे के लिए बार-बार हाथ जोड़ कर विनती करते नजर आए।
नजदीकी व्यक्ति का हाथ
कस्बा राया में हुई चोरी की घटना के पीछे किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ माना जा रहा है। चोरों ने केवल उन अलमारियों को खोला है जिनमें नकदी और सामान रखा था। साथ ही केवल बड़े नोटों की गड्डियों को उठाया है। दस रुपये के नोटों की गड्डियों को छुआ तक नहीं है। महंगे आभूषण और महंगा सामान ही चोर ले गए हैं। बाकी बहुत सामान वहीं छोड़ गए हैं। पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से नजर रख रही है। परिजनों से जानकारी कर रही है।