{"_id":"5e29976d8ebc3e99f067b478","slug":"lady-do-suicide-mathura-news-agr4261128100","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूंटी पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूंटी पर लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा/छाता। छाता के गांव बहरावली में बृहस्पतिवार की सुबह विवाहिता का शव कमरे में दरवाजे के पास खूंटी पर लटका मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी का फंदा लगा हुआ था। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को खूंटी से उतार लिया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
छाता कोतवाली के गांव बहरावली निवासी परशुराम के बेटे वीरेंद्र और नरेश का विवाह 2013 में गोवर्धन के गांव नीमगांव निवासी रामहंस की बेटी बबली और रिंकेश से हुआ था। बृहस्पतिवार को रिंकेश (25) पत्नी नरेश का शव कमरे में दरवाजे के पास बनी खूंटी पर लटका मिला।
ससुराल वालों ने शव को उतार लिया। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतका के दो बेटे गौरव (4) और प्रिंस (2) हैं। नरेश प्राइवेट नौकरी करता है। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि विवाहिता ने आत्महत्या किया है। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल मामले में मायके वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।