फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ladliji temple darshan timings changed due to lunar eclipse

Mathura News: चंद्रग्रहण पर बदला लाडलीजी मंदिर के दर्शन का समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ladliji temple darshan timings changed due to lunar eclipse
बरसाना। सात सितंबर रविवार को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण को देखते हुए बरसाना स्थित श्रीलाड़लीजी मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि इस दिन श्रद्धालु केवल सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही दर्शन कर पाएंगे। इसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ग्रहण की समाप्ति के बाद मंदिर के पट अगले दिन सोमवार प्रातः 5 बजे से खोले जाएंगे और दर्शन-पूजन की नियमित व्यवस्था पुनः आरंभ हो जाएगी।

चंद्रग्रहण रविवार को

बलदेव। श्रीबलभद्र पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु महाराज ने बताया कि रविवार को चंद्र ग्रहण होगा। इसका छाया प्रवेश रात 08:58, मोक्ष रात 01:27 एवं विरल छाया निर्गम रात 02:25 बजे होगा। सूतक दिन में 12:57 बजे से प्रारंभ होगा। यह ग्रहण भारत में दृश्य होगा। ग्रहण दर्शन नहीं करना चाहिए। अपितु अपने इष्ट देव की आराधना, गुरुमंत्र जप एवं धार्मिक ग्रंथ का पठन-मनन करना चाहिए।
विज्ञापन


सात को चंद्रग्रहण, श्रीबांकेबिहारी शाम को नहीं देंगे दर्शन

वृंदावन। सात सितंबर 2025 को वर्ष का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा, जिसके कारण श्रीबांकेबिहारी मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में परिवर्तन किया गया है। यह चंद्रग्रहण रात 9:58 बजे से लेकर रात 1:26 बजे तक रहेगा। ग्रहण से 9 घंटे पूर्व दोपहर 12:57 बजे से सूतक काल आरंभ हो जाएगा। इसके चलते ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन और आरती समय में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि चंद्रग्रहण वाले दिन 7 सितंबर को मंदिर के पट सुबह 5:30 बजे खोले जाएंगे और दर्शन दोपहर 12:30 बजे तक ही होंगे। शाम के समय मंदिर बंद रहेगा और दर्शन नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed