फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   laddu holi today in barsana

कन्हैया की हां सुनते ही होगी लड्डुओं की बरसात

Sat, 04 Mar 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
laddu holi today in barsana
लड्डू होली के लिए आए श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राधाजी ने होली का निमंत्रण लेकर सखियों को नंदगांव भेजा है। कन्हैया भी अपना संदेश भेजते हैं। होली का निमंत्रण स्वीकार है, ये शब्द जैसे ही बरसाने की सखियों के कानों में पहुंचते हैं तो होली का उल्लास शिखर को छूने लगता है। अगले ही दिन लठामार होली है, सभी इसी की तैयारी में जुट जाते हैं। 
विज्ञापन


राधारानी के गांव बरसाने में आज लड्डू होली होगी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे राधारानी मंदिर से सखियां निमंत्रण लेकर नंदगांव जाएंगी। यहां नंदबाबा को निमंत्रण सौंपा जाएगा। शाम को करीब पांच बजे यहां से पांडा राधारानी मंदिर पहुंचेगा और संदेश देगा कि कन्हैया ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। इसी आनंद में सराबोर बरसाने के लोग लड्डुओं की बरसात करने लगेंगे और शुरुआत हो जाएगी लड्डू होली की। सोमवार को नंदगांव के हुरियारे बरसाने की रंगीली गलियों में लठामार होली खेलने आएंगे। यहां बरसाने की हुरियारिन उनका लट्ठों से स्वागत करेंगी। 
विज्ञापन


परंपरागत लठामार होली का समूचे विश्व में डंका है। इस दिन लाखों की संख्या में देश के अलावा विदेशों से भी श्रद्धालु बरसाना पहुंचते हैं। सात मार्च को बरसाने के हुरियारे नंदगांव में लठामार होली खेलने जाएंगे। इस दिन नंदगांव के नंद चौक पर उत्सव मनाया जाएगा। आठ मार्च को श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लठामार होली होगी। इसी दिन वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में होली का आनंद बरसेगा। नौ मार्च को कन्हैया के गांव गोकुल में छड़ी मार हुरंगा होगा। मान्यता है कि गोकुल में कन्हैया का बचपन गुजरा था। ऐसे में यहां कन्हैया के साथ गोपियां छड़ी मारकर होली खेलती हैं। 13 मार्च को द्वारिकाधीश मंदिर में होली का त्योहार अपने चरम पर पहुंचेगा। ब्रज की होली का चालीस दिवसीय महोत्सव 14 मार्च को बलदेव (दाऊजी) में हुरंगे के साथ संपन्न होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यौते के लिए उत्साहित हैं हुरियारे
बरसाना से होली का न्यौता लेकर सखियां नंद महल आती हैं। ये सखियां सखी संप्रदाय की हैं। पुरुष होते हुए भी ये स्वयं को स्त्री भाव से राधा की सखियां मानती हैं। बरसाना, राधाजी के आठ गांव और वृंदावन की सभी सखियां श्रीजी महल से एकत्रित होकर वृषभान जी से नंदगांव निमंत्रण लेकर जाने की आज्ञा मांगती हैं। श्रीजी  मंदिर से  पान, बीड़ा, मठरी, लड्डू, पेड़ा, बालूशाही, इत्र और हांडी में गुलाल लेकर नंदभवन आती हैं। साथ ही निवेदन करती हैं कि हे बृजराज श्रीजी व वृषभान के निमंत्रण को स्वीकारें। नंदमहल में आत्मीयता से सखियों का स्वागत किया जाता है। निमंत्रण पाकर ग्वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहता है और नंदभवन में सखियों और ग्वालों के बीच रसिया व नृत्य का आयोजन होता है। इसके बाद अगले दिन नंदगांव के हुरियारे होली खेलने के लिए बरसाना जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed