फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laddu Gopal appeared in court in Shri Krishna Janmasthan-Idgah case

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह मामलाः अदालत में हाजिर हुए लड्डू गोपाल, 13 फरवरी के होगी अगली सुनवाई

Wed, 08 Feb 2023 12:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 12:58 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह से जुड़े कई मामले अदालत में विचाराधीन हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को एक मामले में लड्डू गोपाल अदालत में पेश हुए। हालांकि अदालत ने पक्षकार को दोबारा उन्हें न लाने को निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
Laddu Gopal appeared in court in Shri Krishna Janmasthan-Idgah case
अदालत में जाने से पहले लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-ईदगाह प्रकरण से जुड़े एक मामले में मंगलवार को पक्षकार के रूप में ठाकुर केशवदेव अदालत में हाजिर हुए। सिविल जज सीनियर डिवीजन की न्यायाधीश ने इस पर श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे को लड्डू गोपाल (ठाकुर केशवदेव) जी को आगे से अदालत में न लाने का कहा। 

विज्ञापन


पक्षकार ने अदालत को बताया कि पिछली तारीख पर पक्षकार संख्या 6 ठाकुर केशवदेव को अदालत में अनुपस्थित दिखाया था। इसलिए वह लड्डू गोपाल जी को लेकर आए हैं। उन्होंने अदालत से ईदगाह की अमीन रिपोर्ट मंगवाने की मांग की। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख तय की है।

विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा

श्री कृष्ण जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष पांडे सहित चार अन्य के द्वारा सिविल जज सीनियर डिवीजन में श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन पर दावा किया गया है। याचिका में बताया है कि ईदगाह भी इसी जमीन पर मौजूद है। मंगलवार को अदालत में जैसे ही पक्षकार लड्डू गोपाल को लेकर पहुंचे न्यायाधीश रुचि तिवारी ने पूछा भगवान को अदालत में क्यों लाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत से केस की नकल दिलवाने की मांग

इस पर आशतोष पांडे ने बताया कि विगत तारीख को अदालत ने वादी संख्या 6 जिस पर ठाकुर केशवदेव हैं, उनको अनुपस्थित दिखाया था इसलिए वह उन्हें लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि अदालत से उनके द्वारा ईदगाह की अमीन रिपोर्ट की मांग की गई है। विगत तारीख को वह लिखित बहस अदालत में दे चुके हैं। ईदगाह के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि केस से संबंधित कोई नकल उन्हें अभी नहीं दी गई हैं। अदालत से उन्होंने केस की नकल दिलवाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed