{"_id":"5ebd3b338ebc3e90ae67bb91","slug":"labor-on-road-yamuna-express-way-mathura-mathura-news-agr4417774150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे मजदूरों ने लगाया एक्सप्रेस वे पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे मजदूरों ने लगाया एक्सप्रेस वे पर जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजना (मथुरा)। बृहस्पतिवार दोपहर यमुना एक्सप्रेसवे पर 61 किमी माइल स्टोन पर नोएडा की ओर से पैदल जा रहे प्रवासी मजदूरों ने पुलिस द्वारा मथुरा बॉडर पर रोके जाने को लेकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर वाहनों की लाइन लग गई। वे वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाने की प्रशासन से मांग कर रहे थे।
लॉकडाउन के चलते दिल्ली, हरियाणा और नोएडा की ओर से पिछले कई दिन से हजारों प्रवासी मजदूर पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। गंतव्य पर जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने के लिए स्थानीय लोगों ने मजदूरों के साथ एक्सप्रेसवे को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएण कृष्ण दत्त तिवारी और सीओ रवि पारासर ने लोगों को उनके गंतव्य तक छोड़ने का आश्वासन दिया।
इस आश्वासन पर दो घंटे बाद मजदूरों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने प्राइवेट वाहनों से मजदूरों को उनके गंतव्य तक भेजना शुरू कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी नौहझील विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नीटू सिंह, मुनेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।