फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Krishna Vihar's water tank swings between two construction blocks

Mathura News: दो निर्माण खंडों के बीच झूली कृष्ण विहार की पानी की टंकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Krishna Vihar's water tank swings between two construction blocks
मथुरा। मथुरा के कृष्ण विहार कॉलोनी में तीन साल पहले करोड़ों की लागत से बनीं पानी की टंकी रविवार शाम को गिर गई। तीन साल में बनकर तैयार हुई भ्रष्टाचार की यह टंकी जल निगम के दो खंडों के बीच झूली। इस टंकी के गिरने के बाद जलनिगम में अफरा-तफरी मची हुई है। टंकी निर्माण से संबंधित दस्तावेज भी गुम हो गए हैं, जिनकी तलाश जल निगम के अधिकारी करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


कृष्ण विहार कॉलोनी में 2500 किलोलीटर पानी की क्षमता की करोड़ों की लागत से बनीं टंकी मथुरा पुनर्गठन पेयज पार्ट प्रथम के तहत अमृत 1.0 कार्यक्रम योजना में बनाई गई। यह पूर्ण योजना 36 करोड़ की थी। 30 साल के लिए बनाई गई पानी की टंकी भ्रष्टाचार के कारण तीन साल में ही गिर गई। इंटज टाइप की चार साल में बनकर तैयार हुई टंकी का निर्माण भी जल निगम के दो खंडों में बीच झूला।
विज्ञापन


पहले जलनिगम की अतिरिक्त निर्माण इकाई को टंकी बनाने का कार्य मिला। इसके बाद यह कार्य जल निगम की निर्माण इकाई नगरीय द्वारा किया गया। कृष्ण विहार कॉलोनी की टंकी गिरने के बाद जल निगम निर्माण इकाई नगरीय कार्यालय में हड़कंप मचा है। उच्चाधिकारियों ने टंकी के निर्माण एवं सोइल टेंस्टिंग की दस्तावेज गुम हो गए हैं। विभाग के अधिकारी टंकी के दस्तावेजों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल निगम के निर्माण इकाई नगरीय के एई अद्वितीय शर्मा ने बताया कि टंकी जलनिगम के दो खंडों द्वारा बनाई गई है। किस खंड ने कितने प्रतिशत टंकी का निर्माण किया। इसकी जानकारी दस्तावेजों से ही संभव होगी। इसके लिए कृष्ण विहार पानी की टंकी के दस्तावेज तलाश किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed