फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   krishna

पर्यटकों को लुभाएंगी नंदगांव की दीवारें

Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
krishna
नंदगांव। कान्हा की क्रीड़ा स्थली नंदगांव-बरसाना की दीवारें अब कान्हा की लीलाओं को खुद बयां करेंगी। शासन-प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद की जा रही है लठामार होली से पूर्व काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

नंदगांव के लड्डू का मोहल्ला स्थित पार्किंग और रंगीली गली में लठामार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। पर्यटकों को लुभाने के लिए दीवारों पर राधा-कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी वॉल पेंटिंग बनाई जा रही हैं। वाटरप्रूफ रंगों से इन्हें तैयार किया जा रहा है। इसमें लठामार होली, गोचारण लीला, माखन चोरी लीला, गोवर्धन पर्वत, कालिया नाग नाथने आदि की बाल पेंटिंग बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन

पेंटिंग करने का जिम्मा गिडोह निवासी प्रेम चौधरी और असोम के भीम बाबा के पास है। प्रेम चौधरी ने गत वर्ष प्रयागराज में आयोजित कुंभ मेले में भी अपनी कारीगरी दिखाई थी। भीम बाबा भी उच्च कोटि के चित्रकार हैं। तीर्थ विकास परिषद की ओर से ओर से कराए जा रहे इस कार्य की स्थानीय लोगों के साथ साथ पर्यटक भी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed