फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Krishna Janmabhoomi Movement Reaches Phase

Mathura News: निर्णायक दौर में पहुंचा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmabhoomi Movement Reaches Phase
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन अब एक संगठित जनअभियान का स्वरूप लेता नजर आ रहा है। उत्तर, दक्षिण और पश्चिम भारत में व्यापक जनजागरण के बाद तीसरे चरण की रथ यात्रा शनिवार को मथुरा पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रा में शामिल संतों और श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्मभूमि स्थल पर दर्शन किए।
विज्ञापन

सलेमपुर रोड स्थित एक स्कूल में सभा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के हिंदू पक्षकार और श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर महाराज ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक संगठित जनजागरण अभियान है।
विज्ञापन

वृंदावन स्थित चिंतामणि कुंज के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा कि इस प्रकार की यात्राएं समाज को जोड़ने का कार्य करती हैं। पद्मश्री डॉ. लक्ष्मी गौतम ने नारी शक्ति को इस विषय की जानकारी परिवार तक पहुंचाने का आह्वान किया। संत श्यामानंद महाराज, आरबी चौधरी, दामोदर सिंह, नंदकिशोर, भूपेश चौबीसा, डॉ. लता शर्मा, वंदना शर्मा, प्रदीप जैन सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, संत-समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed