फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Krishna devotee

कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने दस देशों से मथुरा पहुंचे भक्त

Thu, 22 Aug 2019 08:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
Krishna devotee
मथुरा। राधाकुंड श्रीनाथ आश्रम में आचार्य राजेंद्र भूषण के सानिध्य में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना? - फोटो : MATHURA
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए देश भर से तो कान्हा के दीवाने मथुरा पहुंच ही रहे हैं, गुरुवार की शाम तक 10 देशों से भी कृष्ण भक्त वृंदावन में आ गए। 88 विदेशी नागरिकों ने तो अपनी आमद दर्ज करा दी है, जबकि शुक्रवार की भोर तक भी बड़ी संख्या में पहुंचने की बात की जा रही है। यह सभी पहले 23 अगस्त को वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाएंगे और फिर 24 अगस्त को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान में। इनमें से अधिकांश की वापसी नंदोत्सव के बाद ही होगी।
विज्ञापन

भगवान कृष्ण के भक्त विदेशों तक में हैं। यही वजह है कि जन्माष्टमी भारत के साथ विदेशों तक में धूमधाम के साथ मनाई जाती है। कृष्ण के दीवाने तमाम विदेशी तो ऐसे हैं जो वृंदावन हर दो से तीन महीने में आते ही रहते हैं। पिछले दिनों जब गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा मेला लगा था तब भी बड़ी संख्या में विदेशी भक्त गिरिराज जी परिक्रमा लगाने के लिए पहुंचे थे। अब जब उनके कन्हैया का जन्मोत्सव आया तब भी वह सात समुंदर पार से राधे-राधे करते हुए मथुरा पहुंच गए हैं। गुरुवार की शाम तक 88 विदेशी नागरिकों ने प्रशासन को पहुंचने की रिपोर्ट दे दी है।
विज्ञापन

इनमें आस्ट्रेलिया, अमेरिका, इंग्लैंड, कनाडा, रसिया, स्विटजरलैंड, फ्रांस, न्यूजीलैंड और आस्ट्रिया समेत दस देशों के लोग हैं। इनमें कुछ विदेशी भक्त तो ऐसे भी हैं जो हर साल जन्मोत्सव में पहुंचते हैं। पहले भगवान का जन्मोत्सव मनाते हैं और फिर नंदोत्सव में शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसिया निवासी स्वेता भी जन्माष्टमी मनाने के लिए पहुंच गई हैं। उनके साथ उनके परिवार के अन्य लोग भी आए हैं। वह पहले भी जन्माष्टमी पर यहां आ चुकी हैं। जर्मनी निवासी चिंताकनी भी पिछले तीन साल से यहां आ रहे हैं। उनका कहना है कि कान्हा की भक्ति में जो रस है वह कहीं नहीं मिलता। उनके नाम के जप से ही अपार शांति मिलती है।
ब्रज में पहुंची पांच लाख से भी ज्यादा की भीड़
सुबह से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, आज वृंदावन में रहेगी भीड़, प्रशासन ने किया इंतजाम
रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर रही भारी भीड़
जन्माष्टमी मनाने के लिए पांच लाख से भी ज्यादा की भीड़ पहुंच गई है। 23 अगस्त को वृंदावन में भारी भीड़ रहेगी। क्योंकि बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जबकि 24 अगस्त को जन्मस्थान में जन्माष्टमी का आयोजन होगा। कान्हा के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए भारी भीड़ ब्रज में पहुंच रही है।
गुरुवार को सुबह से ही कृष्ण भक्तों के मथुरा पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। रेलवे स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर भारी भीड़ रही। मथुरा आने वाले हर रास्ते पर भक्तों की भीड़ थी। राधे-राधे के जयकारे गूंज रहे थे। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार की शाम तक करीब पांच लाख लोग ब्रज में पहुंच गए हैं। शुक्रवार को भीड़ में काफी इजाफा हो जाएगा। क्योंकि 24 अगस्त को जन्मस्थान पर जन्माष्टमी होगी।

जन्मस्थान पर बंटेंगे सवा लाख लड्डू
जन्माष्टमी पर सवा लाख लड्डू बांटे जाएंगे। जन्मस्थान संस्थान द्वारा इनका वितरण भक्तों में किया जाएगा। लड्डू बनाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। कारीगरों की टीम दिन रात लड्डू बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed